जीएसटी विरोध में अनाज मंडी 4 दिन बंद
जीएसटी की विसंगतियों के विरोध में आगामी 1 से 3 जुलाई तक राजस्थान की सभी कृषि अनाज मंडिया बंद
जीएसटी की विसंगतियों के विरोध में आगामी 1 से 3 जुलाई तक राजस्थान की सभी कृषि अनाज मंडिया बंद रहेगी जिसमे अपना समर्थन देते हुए उदयपुर अनाज मंडी भी 3 दिन तक पूर्ण रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय भंडारी ने बताया कि जीएसटी की विसंगतियों को लेकर अनाज मंडियों के व्यापारी परेशान है जिसको लेकर बुधवार को कृषि उपज मंडी मार्केट यार्ड के सभी संगठनों की आपातकालीन बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 1 से 3 जुलाई तक राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के आह्वन पर संपूर्ण राजस्थान की अनाज मंडियों में बंद का समर्थन करते हुए उदयपुर के अनाज व्यापारी भी मंडी बंद रखेंगे। इसके साथ ही 30 जून को भारत बंद में भी अनाज व्यापारीयो का समर्थन रहेगा ओर उदयपुर के अनाज व्यापारीयो ने मंडी बंद रखने का निर्णय लिया है।
इस निर्णय के तहत अब 30 जून से 3 जुलाई तक उदयपुर अनाज मंडी 4 दिन के लिए पूर्ण रूप से बंद रख कर जीएसटी की विसंगतियों का विरोध किया जायेगा। बैठक में राजकुमार चित्तोड़ा, हरीश अग्रवाल, पुष्कर अग्रवाल, हेमेंद्र गंगावत, अर्जुन जैन, बसंतीलाल जैन और रामस्वरूप सेठिया आदि व्यापारी उपस्थित थे।