महंगाई राहत शिविर में ग्राम पंचायत कठार ने हासिल की सर्वाधिक पंजीयन की उपलब्धि

1012 परिवारों का पंजीयन करते हुए 7000 से अधिक विभिन्न योजनाओं का लाभ आम जन को प्रदान किया गया
 | 
kathar

राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रहे महंगाई राहत शिविर एवं प्रशासन गांव के संग शिविर का आयोजन आज प्रभारी अधिकारी रमेश बहेडिया एवं सरपंच श्रीमती हमेरी बाई की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत कठार में किया गया।

आम जन को मंगाई से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिनांक 24 अप्रैल 2023 से प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में महंगाई राहत शिविर के साथ-साथ प्रशासन गांव के संग अभियान चलाया जा रहा है।  इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत कठार में पंचायत समिति बड़गांव के अब तक हुए शिविरों में विभिन्न पंचायतों में सर्वाधिक उपलब्धि हासिल करते हुए 1012 परिवारों का पंजीयन करते हुए 7000 से अधिक विभिन्न योजनाओं का लाभ आम जन को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर तहसीलदार सुरेंद्र विश्नोई, अतिरिक्त विकास अधिकारी सुरेश खटीक, राजस्व निरीक्षक प्रताप सिंह, ग्राम विकास अधिकारी जसवंत पुंडीर,  पटवारी डाल चंद जाट, ग्राम रोजगार सहायक भोपाल सिंह, पूर्व सरपंच मोतीलाल सुथार एवं तुलसीराम गमेती तथा समाज सेवी हिम्मत सिंह, अरविंद खटीक सहित समस्त वार्ड पंच ग्रामीण जन यहां उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News