‘जम के रखना कदम’ सीजन-2 का ग्रांड फिनाले 4 को
लाइव इवेन्ट्स एवं स्वास्तिक प्रिन्टर एंड पेंटर्स द्वारा आगामी 4 जुलाई को ‘जम के रखना कदम’ सीजन-2 ग्रांड फिनाले का आयोजन प्रतापनगर स्थित होटल वेली व्यूह में किया जा रहा है।

लाइव इवेन्ट्स एवं स्वास्तिक प्रिन्टर एंड पेंटर्स द्वारा आगामी 4 जुलाई को ‘जम के रखना कदम’ सीजन-2 ग्रांड फिनाले का आयोजन प्रतापनगर स्थित होटल वेली व्यूह में किया जा रहा है।
लाइव इवेन्ट्स के विक्रम सोनी, शरद मिश्रा एवं स्वास्तिक प्रिन्टर एंड पेंटर्स के नितिन दक ने बताया कि राजस्थान, गुजरात तथा मध्यप्रदेश के 15 शहरों में हुए ऑडिशन के बाद चयनित तीन आयु वर्ग में लगभग 51 फाइनिलिस्ट उदयपुर में आयोजित हो रहे ग्रांड फिनाले में भाग लेंगे।
ग्रांड फिनाले के जज डांस इंडिया डांस फेम टेरेंस लुईस और टीवी कलाकार आसामा सिद्दिकी होंगी।
तीनों आयु वर्ग के डांस में प्रथम रहने वाले विजेता को गुलशन प्रोपर्टीज की ओर से एक प्लॉट दिया जाएगा। द्वितीय एवं तृतीय विजेता प्रतिभागियों को टेरेंस लुईस के हाथों मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
विजेताओं को पुरस्कार अनुष्का एकेडमी की ओर से प्रदान किए जाएँगे। इस कार्यक्रम में टोयोटा, पेराडाइज साउंड, फेशन डीजी, अरिना मल्टीमीडिया, वयम फिल्म प्रोडक्शन का विशेष सहयोग मिला। कार्यक्रम के होस्ट आरजे एंड एक्टर प्रदीप पांडे होंगे।