Grand i10 Nios, Aura, Exter या Venue ? जानिए आपके बजट के लिए कौन-सी Hyundai कार रहेगी बेस्ट
Udaipur Times, Automobile News, Hyundai's best cars : अगर आप Hyundai की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और कम बजट में बेहतर फीचर्स वाली कार चाहते हैं, तो कंपनी के पास अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई विकल्प मौजूद हैं।
इनमें Grand i10 Nios, Aura, Exter और Venue शामिल हैं। इन सभी कारों में 6 एयरबैग, आधुनिक फीचर्स और बेहतर माइलेज का दावा किया गया है। आइए जानते हैं इन चारों मॉडलों की खास बातें।
Hyundai Grand i10 Nios
Hyundai की सबसे किफायती कार Grand i10 Nios है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये है। हैचबैक में स्पोर्टी डिजाइन, ब्लैक फ्रंट ग्रिल और LED DRLs दिए गए हैं। 260 लीटर का बूट स्पेस इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतर बनाता है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto, Apple CarPlay, रियर AC वेंट और वायरलेस चार्जर मिलता है। सुरक्षा के लिए सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग, ESC और रियर पार्किंग कैमरा दिया गया है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है।

Hyundai Aura
अगर आप सेडान पसंद करते हैं तो Hyundai Aura अच्छा विकल्प हो सकती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये है। कार में प्रीमियम डिजाइन, Z-शेप LED टेललैंप और बड़ा बूट स्पेस मिलता है।
इसमें 8-इंच टचस्क्रीन, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर AC वेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, TPMS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल-स्टार्ट असिस्ट मिलता है। 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ CNG विकल्प भी मौजूद है।

Hyundai Exter
माइक्रो SUV सेगमेंट में Hyundai Exter की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.80 लाख रुपये है। इसका बॉक्सी डिजाइन, H-शेप LED DRLs, रूफ रेल और बॉडी क्लैडिंग इसे SUV जैसा लुक देते हैं।
इस SUV में वॉयस-इनेबल्ड सनरूफ, डुअल कैमरा डैशकैम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। 391 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी इसकी खासियत है। इसमें 1.2-लीटर Kappa पेट्रोल इंजन दिया गया है।

Hyundai Venue
अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है तो Hyundai Venue एक प्रीमियम सब-कॉम्पैक्ट SUV है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है।
Venue में 8-इंच टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, Alexa सपोर्ट, इलेक्ट्रिक सनरूफ और पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, रियर कैमरा और ADAS फीचर्स भी उपलब्ध हैं। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं।

किसे खरीदना रहेगा बेहतर?
कम बजट के लिए Grand i10 Nios, सेडान पसंद करने वालों के लिए AuraSUV, लुक और फीचर्स के लिए Exter, प्रीमियम फीचर्स और ADAS के लिए Venue बेहतर रहेगी।
अगर आपका बजट 6 लाख रुपये के आसपास है तो Grand i10 Nios और Exter बेहतर विकल्प हो सकते हैं। वहीं, ज्यादा फीचर्स और दमदार SUV अनुभव चाहने वाले ग्राहकों के लिए Venue एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है।
