जैन सोश्यल ग्रुप समता उदयपुर का भव्य शपथ ग्रहण
उदयपुर 4 मई 2019 जैन सोश्यल ग्रुप समता उदयपुर का भव्य शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को होटल आर्बिट मे आयोजित हुआ। शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही ‘हंसी के पल समता के संग‘ मे जीवन को हास्य से आनंदीत करने के लिए हास्य रस कवि सुनिल व्यास की कविताओं ने भी श्रोताओं को खुब गुदगुदाया।

जेएसजी मेवाड रिजन के सचिव अरूण मांडोत ने बताया कि जेएसजीआईएफ मेवाड रिजन के चेयरमैन आर.सी. मेहता ने समता की नई कार्यकारीणी के पदाधिकारियों में डाॅ. सुभाष कोठारी को अध्यक्ष, अल्पेश लोढ़ा को उपाध्यक्ष, राकेश नन्दावत को सचिव, सुरेश कोठारी को सह सचिव, सीए सुरेन्द्र ओस्तवाल को कोषाध्यक्ष के पद पर स्थापित कर शपथ दिलाई और जेएसजी पिन लगाकर सम्मानित किया । इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में भूपेन्द्र जैन ,सीपी मारू , धर्मेन्द्र जैन , दिलीप कंठालिया , डॉ. मलिन मेहता , मनीष लोढ़ा , नरेंद्र वया और सुनील मारू को शपथ दिलाई।
जेएसजीआईएफ मेवाड़ रीजन के सचिव अरुण अरूण मांडोत ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया की समता का गठन 3 साल पहले हुआ और इन 3 सालो में समता ने समाज सेवा, विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग , मोटिवेशनल स्पीच ,पिकनिक , नवरात्रि में 9 दिन डंडिया उत्सव जेसे कई कार्यक्रम किये है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
शपथ ग्रहण मे जेएसजीआईएफ के इलेक्ट चेयरमैन मोहन बोहरा, जाॅन काॅर्डिनेटर शरद कारवा, अनिल नाहर समता के निवर्तमान अध्यक्ष पुष्पेन्द्र परमार सहित विभिन्न जेएसजी क्लबों के पदाधिकारी मौजूद रहे।