नवनिर्वाचित अध्यक्ष महामंत्री का भव्य स्वागत

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय में गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के संगठन राजस्थान विद्यापीठ एवं कुल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रकाष धाकड़ एवं महामंत्री आशीष एस. नन्दवाना का पंचायतन युनिट डबोक द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

 | 

चुनाव संयोजक डॉ. दिलिप सिंह ने बताया कि प्रातः 10 बजे डबोक चौराहे पर युनिट के सभी सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित सदस्यों का भव्य स्वागत एवं आतिशबाजी की गई। जुलूस के रूप में ढोल नागाणों के साथ निर्वाचित सदस्यों को डबोक गांव एवं यूनिट के सभी विभागों का दौरा किया गया जहां इनका स्वागत किया गया।

जुलूस का समापन होम्योपेथी महाविद्यालय में किया गया, जहां समापन समारोह रखा गया। समारोह की अध्यक्षता कुल सचिव रियाज हुसैन ने की। अपने संक्षिप्त उद्बोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रकाश धाकड़ ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता मिलकर राजस्थान विद्यापीठ को एक नई ऊंचाईयों पर पहुंचायेंगे तथा कार्यकर्ताओं की सही मांगों के लिए संघर्ष करेंगे।

इस अवसर पर प्राचार्य राजन सूद, अधिष्ठाता अरूण पानेरी, मनोज रायल, डॉ. संजीव राजपुरोहित, कृष्ण कांत नाहर, घनश्याम भीण्डर, श्रवण शर्मा, प्यारेलाल नागदा, आरीफ मोहम्मद, डॉ. बबीता रसीद, डॉ. लिलि जैन, डॉ. नवीन विश्नोई, डॉ. अजिता रानी ने अपने विचार व्यक्त किये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News