दादा का सपना पोती ने किया पूरा ! महज 23 साल की उम्र में प्रियंका बनी IPS अफसर

 | 
दादा का सपना पोती ने किया पूरा ! महज 23 साल की उम्र में प्रियंका बनी IPS अफसर

Udaipur Times, Success Story : कहते है की मेहनत करने वाले एक न एक दिन सफल जरूर होते है ऐसी ही सफलता की कहानी आज हम आपके लिए लेकर आए है। आज हम बात कर रहे है महाराष्ट्र की प्रियंका मोहिते की। जिन्होंने महज 23 साल की उम्र में यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईपीएस (IPS) अधिकारी बनने का मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया 595वीं रैंक प्राप्त की। वर्तमान में वह बतौर IPS अधिकारी महाराष्ट्र कैडर में तैनात हैं।

दादा का सपना पोती ने किया पूरा !

प्रियंका के दादा पुलिस विभाग में जमादार थे, और उनका सपना था कि उनकी पोती एक बड़ी पुलिस अधिकारी बने। दादा के इसी सपने को पूरा करने के लिए प्रियंका ने यह मार्ग चुना। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय से पूरी की। इसके बाद सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में बीए (BA) और एमए (MA) की डिग्री हासिल की। यूपीएससी से पहले उन्होंने यूजीसी-नेट (UGC-NET) परीक्षा भी पास की थी और जेआरएफ (JRF) प्राप्त किया था।

पहले प्रयास में असफल होने के बाद प्रियंका ने अपनी गलतियों में सुधार किया और दूसरे प्रयास में परीक्षा क्रैक कर ली। उनके परिवार में उनके पिता एक शिक्षक हैं, बड़ी बहन डॉक्टर (मेडिकल ऑफिसर) हैं और भाई भी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News