शहर में ई-रिक्शा को बढ़ावा हेतु चयनित मॉडलों के लिए मिला अनुदान

शहर में ई-रिक्शा को बढ़ावा देने के लिए (मेसर्स चन्द्रा कारपोरेशन एवं इनानी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, चित्तौड़गढ़) ने चयनित मॉडलों पर अनुदान व छूट देने का निर्णय किया हैं। यह प्रोजैक्ट उदयपुर स्मार्ट सिटी के विजन से भी जुड़ा है अनुदान प्राप्त ड्राइवर का चयन लाटरी एवं पात्रता मानदंडों (दसवीं उत्तीर्ण) के आधार पर होगा।

 | 
शहर में ई-रिक्शा को बढ़ावा हेतु चयनित मॉडलों के लिए मिला अनुदान इच्छुक ड्राइवर्स को करना होगा आवेदन एवं 100 ई-रिक्शा के लिए लाटरी के तहतहोगा चयन !

गत वर्ष उदयपुर शहर में नगर निगम द्वारा ईकली साउथ एशिया (ICLEI-SA) के तत्वाधान में SDC के द्वारा अनुदानित केपेसिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत 18 इलेक्ट्रिक रिक्शा वितरित किये गए थे। प्रोजेक्ट की सफलताओं को देखते हुए नगर निगम, उदयपुर अब इलेक्ट्रिक रिक्शा के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (चार्जिंग पॉइंट्स एवं पार्किंग सुविधा) की योजनाओं पर भी काम कर रही हैं।

शहर में ई-रिक्शा को बढ़ावा देने के लिए (मेसर्स चन्द्रा कारपोरेशन एवं इनानी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, चित्तौड़गढ़) ने चयनित मॉडलों पर अनुदान व छूट देने का निर्णय किया हैं। यह प्रोजैक्ट उदयपुर स्मार्ट सिटी के विजन से भी जुड़ा है अनुदान प्राप्त ड्राइवर का चयन लाटरी एवं पात्रता मानदंडों (दसवीं उत्तीर्ण) के आधार पर होगा।

इस योजना में कुल 100 ई-रिक्शा में से गोयन्का (चंद्रा कॉर्पोरेशन) के 60 क्वीन मोडल पर 22392/- अनुदान व छूट के बाद ऑनरोड मूल्य 1 लाख 9 हजार 7 सौ 8 रू.होगा एवं 40 अन्य ET युवराज मॉडल पर केन्द्रीय सरकार द्वारा सब्सिडी एवं डीलर द्वारा छूट 26,250/- के बाद ऑन रोड मूल्य 1,23,750 रू. रहेगा।

इसके साथ ही डीलर द्वारा लोन का भी प्रबंध भी होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी होगी व आवेदन फार्म सेक्टर 14 स्थित चंद्रा कारपोरेशन पर जमा करना होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News