बड़ी खुशखबरी! पुलिस कांस्टेबल और SI के 38 हजार पदों पर होगी भर्ती, ऐसे होगा चयन

 | 

Police Vacancy 2026 : बेरोजगार यवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। बिहार पुलिस में कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर तक के 37,978 पदों पर बड़ी भर्ती होने वाली है। जानकारी के मुताबिक, इसके साथ ही दारोगा के 10469 पद प्रोन्नति से भरे जायेंगे। वर्तमान कार्यरत ASI को दारोगा में प्रोन्नति देकर इन पदों को भरा जायेगा। 

मिली जानकारी के अनुसार, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के मुताबिक सबसे अधिक 27,510 सिपाही एवं समकक्ष पदों पर बहाली होगी। इनमें 22010 पद सिपाही एवं समकक्ष जबकि 5500 पद चालक सिपाही एवं समकक्ष के होंगे। Bihar Police Vacancy

जानकारी के मुताबिक, पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) के 20937 पद हैं। राज्य सरकार ने इनमें से आधे पद प्रोन्नति से भरे जाने का निर्णय लिया है। इसके आलोक में 10468 पदों पर सीधी नियुक्ति होगी। राज्य मंत्रिपरिषद ने भी इसकी मंजूरी दे दी है। Bihar Police Vacancy

ERSS परियोजना 

मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने ERSS (इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम) के तहत डायल 112 के दूसरे चरण के लिए 19288 पद सृजित कर रखे हैं। इनमें सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक के पद शामिल हैं। ERSS के लिए 9992 सिपाही, 2943 हवलदार, 2353 चाल सिपाही, 694 चालक हवलदार, 1218 ASI, 1829 एसआई और 259 इंस्पेक्टर के पद हैं। इनमें से अधिकांश पदों पर नयी बहाली की जायेगी।

जानकारी के मुताबिक, गौरतलब है कि वर्तमान में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग और केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) में करीब 25 हजार पदों पर बहाली प्रक्रियाधीन है। इन पदों से जुड़ी आधा दर्जन परीक्षाएं होने वाली है। Bihar Police Vacancy

इनमें सबसे अधिक 19838 पद बिहार पुलिस में सिपाही के हैं। इनके अलावा कक्षपाल के 2417, पुलिस दारोगा के 1799 पद, मद्य निषेध सिपाही के 1603 और चलंत दस्ता सिपाही के 108 पद हैं।

कहां कितने पद

9,992 सिपाही

2,943 हवलदार

2,353 चालक सिपाही

694 चालक हवलदार

1,218 ASI

1,829 SI

259 इंस्पेक्टर के पद सृजित किए गए हैं। इनमें अधिकांश पदों पर नई बहाली होगी। Bihar Police Vacancy
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal