हरियाणा HTET को लेकर बड़ी खुशखबरी, बोर्ड ने जारी किया परीक्षा का पूरा शेड्यूल
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने HTET परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। हरियाणा HTET परीक्षा का आयोजन आगामी 13 और 14 जून को किया जाएगा।
इस संबंध में BSEH के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने प्रेस वार्ता कर परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों और नए नियमों को सभी अभ्यर्थियों के लिए जारी कर दिया है। Haryana News
डॉ. पवन कुमार ने बताया कि इस बार सूबे में कुल 2,45,000 परीक्षार्थी HTET की परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरे राज्य में 820 परीक्षा केंद्र (सेंटर्स) बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। Haryana News
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सबसे अहम नियम यह है कि यदि किसी छात्र ने अपनी OMR शीट में 20 से ज्यादा प्रश्नों के उत्तर खाली छोड़े (यानी कोई विकल्प नहीं भरा), तो उस छात्र की पूरी परीक्षा को कैंसिल (रद्द) कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, यह कदम परीक्षा में किसी भी तरह की संभावित हेराफेरी को रोकने के लिए उठाया गया है।
एक और खास बात यह है कि जनगणना ड्यूटी वाले अध्यापकों की इस परीक्षा में ड्यूटी नहीं लगेगी। Haryana News
परीक्षा का पूरा शेड्यूल
13 जून: लेवल-1 (PRT - प्राथमिक शिक्षक) की परीक्षा होगी।
14 जून (सुबह की शिफ्ट): लेवल-2 (TGT - प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) की परीक्षा होगी।
14 जून (शाम की शिफ्ट): लेवल-3 (PGT - स्नातकोत्तर शिक्षक) की परीक्षा होगी।
नौकरी की गारंटी नहीं
HTET पास करने का मतलब सरकारी नौकरी की गारंटी नहीं है, बल्कि सरकारी भर्ती में आवेदन करने की पात्रता भर है। अब ये HTET-2025 की प्रक्रिया चल रही है। Haryana News
कैसे तय होगी कटऑफ?
बोर्ड के नियमों के अनुसार जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 150 में से 90 अंक (60%) और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 150 में से 82 अंक (55%) प्राप्त करना अनिवार्य है।
