Bank ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Udaipur Times, Bank Holiday August 2026 : बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर आपको अगस्त 2026 में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो घर से निकलने से पहले बैंक अवकाश की सूची जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, अगस्त महीने में विभिन्न राज्यों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा कई क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं।
इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक
मिली जानकारी के मुताबिक अगस्त 2026 में 2, 4, 8, 9, 13, 15, 16, 19, 22, 23, 25, 26, 28 और 30 अगस्त को अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि इनमें से सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी। कई अवकाश केवल संबंधित राज्यों तक सीमित रहेंगे।
त्योहारों के अनुसार बैंक अवकाश
4 अगस्त: केर पूजा – त्रिपुरा
8 अगस्त: तेंदोंग ल्हो रुम फात – सिक्किम
13 अगस्त: पैट्रियट्स डे – मणिपुर
15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस – पूरे देश में
19 अगस्त: महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती – त्रिपुरा
25 अगस्त: मिलाद-उन-नबी / प्रथम ओणम / मिलाद-ए-शरीफ – केरल और आंध्र प्रदेश
26 अगस्त: ईद-ए-मिलाद / बरावफात / तिरुवोणम – महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड
28 अगस्त: रक्षाबंधन, पांग-ल्हाबसोल, श्री नारायण गुरु जयंती, अय्यंकाली जयंती – गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश
7 दिन वीकेंड की छुट्टियां
जानकारी के अनुसार अगस्त में 2, 9, 16, 23 और 30 अगस्त को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 8 अगस्त (दूसरा शनिवार) और 22 अगस्त (चौथा शनिवार) को भी बैंक अवकाश रहेगा।
ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल सेवाओं को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। हालांकि शाखा में जाकर काम कराने वाले ग्राहकों को छुट्टियों की सूची देखकर ही अपनी योजना बनानी चाहिए।
