पशुपालकों के लिए बड़ी खुशखबरी, मुर्रा नस्ल की भैंस खरीदने पर सरकार देगी पैसा !

 | 
पशुपालकों के लिए बड़ी खुशखबरी, मुर्रा नस्ल की भैंस खरीदने पर सरकार देगी पैसा !

Udaipur Times, Mukhyamantri Dairy Plus Yojana:  किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए सुनहरा अवसर बनकर सामने आई है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा मुर्रा नस्ल की भैंस खरीदने पर 50 से 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। जैसा की बताया जा रहा है इस योजना से सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। 

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के अंतर्गत दो मुर्रा भैंसों की एक यूनिट स्थापित करने पर सरकार करीब 3 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान कर रही है। सरकार द्वारा सामान्य वर्ग के किसानों को 50 प्रतिशत और अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लाभार्थियों को 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। इससे पशुपालकों का आर्थिक बोझ कम होता है और वे आसानी से डेयरी व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। 

विशेषज्ञों का मानना है कि मुर्रा नस्ल की भैंस अपनी उच्च दुग्ध उत्पादन क्षमता के कारण पूरे देश में प्रसिद्ध है। यह भैंस प्रतिदिन 10 से 15 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है। इसके दूध में वसा और पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है, जिससे बाजार में इसकी मांग भी काफी रहती है। डेयरी व्यवसाय से जुड़े किसान इस नस्ल को सबसे अधिक लाभदायक मानते हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना का लाभ लेने वाले सामान्य वर्ग के किसानों को आवेदन के समय लगभग 1 लाख 47 हजार 500 रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद उन्हें दो मुर्रा नस्ल की भैंसें उपलब्ध कराई जाएंगी। कुल लागत का शेष हिस्सा सरकार अनुदान के रूप में वहन करेगी। इससे किसानों को कम पूंजी में डेयरी यूनिट स्थापित करने का अवसर मिलता है। 


मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को विशेष लाभ दिया जा रहा है। इस वर्ग के लाभार्थियों को केवल 73 हजार 700 रुपये जमा करने होंगे, जबकि बाकी राशि सरकार सब्सिडी के रूप में देगी। 75 प्रतिशत तक अनुदान मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भी आसानी से डेयरी व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News