आठ लाख कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA में हुई बड़ी बढ़ोतरी ?

 | 
आठ लाख कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA में हुई बड़ी बढ़ोतरी ?

Udaipur Times, Chandigarh News : पंजाब के करीब आठ लाख कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता सरकार ने आठ फीसदी बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। यह बढ़ोतरी सितंबर महीने के वेतन के साथ लागू होगी। जानकारी के मुताबिक इस संबंध में घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह कदम कर्मचारियों की भलाई और सम्मान के प्रति उनकी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने इस वृद्धि को त्योहारी सीजन में कर्मियों के लिए बड़ा तोहफा बताया।

मिली जानकारी के अनुसार CM ने कर्मचारियों को राज्य के प्रशासनिक ढांचे की रीढ़ बताते हुए कहा कि जायज मुद्दों के समाधान के लिए कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ नियमित मासिक बैठकें की जाएंगी। CM ने महिला कर्मचारियों की तैनाती उनके घरों से 40 किलोमीटर के दायरे में करने की भी घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रक्रिया के माध्यम से लगभग 70 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं। Chandigarh News

जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों और सरकार के बीच बकाया DA और अन्य मांगों के संदर्भ में चल रहे विवाद के बीच CM ने शुक्रवार को कर्मचारियों और पेंशनरों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के 12 प्रतिनिधियों को मुलाकात के लिए बुलाया था। इस दौरान CM ने उनकी चिंताओं और समस्याओं को सुना और आपसी टकराव के बजाय बातचीत और समाधान का रास्ता अपनाते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया। बैठक के बाद CM ने कहा, कर्मचारी-पेंशनर संगठनों के साथ बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में बैठक हुई। DA में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। Chandigarh News

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और डॉ. बलजीत कौर, मुख्य सचिव केपी सिन्हा, सचिव आम राज प्रबंध केके यादव तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

4-4 प्रतिशत की दो किस्तें जारी होंगी 

मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारियों व पेंशनरों को 4-4 प्रतिशत की दो किस्तें जारी की जाएंगी। इसका लाभ 1 अक्टूबर से उनके वेतन के साथ मिलेगा। सरकार लंबे समय से लंबित विभिन्न मांगों की समीक्षा करेगी, जिनमें 2.59 के पेंशन गुणक (मल्टीप्लिकेशन फैक्टर) की मांग, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली, विभिन्न भत्तों की बहाली, एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एसीपी) को लागू करना और अन्य मामले शामिल हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News