राजस्थान के हजारों बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब मिलेगी निर्बाध बिजली, देखें पूरी जानकारी

 | 
Rajasthan Electricity Supply

Udaipur Times, Rajasthan News:  3 जून 2026। राजस्थान के जयपुर शहर के मुरलीपुरा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति और बेहतर होगी। जयपुर डिस्कॉम ने इसके लिए महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी दे दी है। इससे मुरलीपुरा विद्युत उपखण्ड जी-3 क्षेत्र के लगभग 6500 और बडपीपली क्षेत्र के करीब 1500 उपभोक्ताओं को अधिक विश्वसनीय बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। Rajasthan News

क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए जयपुर डिस्कॉम ने सन-सिटी स्थित 33/11 केवी सब-स्टेशन के विस्तार का निर्णय किया है। इस सब-स्टेशन में 8 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा और मौजूदा 5 एमवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 8 एमवीए की जाएगी। Rajasthan Electricity Supply

इसके अलावा लोहा मंडी 33/11 केवी सब-स्टेशन से सन-सिटी सब-स्टेशन तक नया 33 केवी भूमिगत (अंडरग्राउंड) फीडर स्थापित किया जाएगा। कार्य पूर्ण होने के बाद मुरलीपुरा जी-3 क्षेत्र के सभी 11 केवी फीडरों को सन-सिटी सब-स्टेशन से जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्र को अधिक स्थिर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। Rajasthan News

इस परियोजना पर लगभग 6.94 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। योजना को अधीक्षण अभियंता (प्लान), जयपुर डिस्कॉम की ओर से 1 जून 2026 को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उक्त कार्य को आगामी तीन माह में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

मुरलीपुरा जी-3 के उपभोक्ताओं की लम्बे समय से मांग थी कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति शहरी क्षेत्र की विद्युत लाइन से जोड़कर की जाये। यह परियोजना पूर्ण होने के बाद करीब 8 हजार उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता की बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा तथा विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं में कमी आएगी। Rajasthan Electricity Supply

वर्तमान में जयपुर नगर वृत्त-उत्तर के अंतर्गत मुरलीपुरा जी-3 सब-डिवीजन क्षेत्र के कुछ उपभोक्ताओं को बड़पीपली, सनसिटी और नागल सिरसा स्थित 33/11 केवी सब-स्टेशनों से बिजली आपूर्ति की जा रही है। इन सब-स्टेशनों को एक ही 33 केवी फीडर से बिजली मिलने के कारण  क्षेत्र की आपूर्ति में व्यवधान को लेकर समय समय पर उपभोक्ताओं की शिकायतें सामने आती हैं। अब इस योजना के क्रियान्वयन के बाद आपूर्ति में सुधार होगा। Rajasthan News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News