किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी ! सरकार ₹2 लाख तक का कर्ज करेगी माफ
Udaipur Times, Farmer news : किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सरकार ने बड़ी घोषणा करते हुए इस राज्य के किसानों का कर्ज माफ़ करने का फैसला लेते हुए सरकार ने साफ किया है कि जिन किसानों पर ₹2 लाख तक का फसल ऋण बकाया है, उन्हें पूरा कर्ज माफी का लाभ मिलेगा। कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने कहा कि किसी भी पात्र किसान को अपनी जेब से कोई अतिरिक्त राशि नहीं देनी होगी। अगर किसी किसान के रिकॉर्ड में गलती है या बैंक और सरकारी सूची में अंतर दिखाई दे रहा है, तो उसे ठीक किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, सरकार का मुख्य लक्ष्य करीब 56 लाख किसानों को इस कर्ज माफी योजना से जोड़ना है। इस योजना के तहत उन किसानों को राहत दी जाएगी जिनका फसल ऋण ₹2 लाख तक है। सरकार का कहना है कि पात्र किसानों के नाम चरणबद्ध तरीके से सूची में जोड़े जाएंगे और ई-केवाईसी पूरी होने के बाद लाभ मिलना आसान होगा।
ख़बरों की माने तो, कई किसानों का कहना है कि बैंक रिकॉर्ड, सरकारी लाभार्थी सूची और ई-केवाईसी पोर्टल पर अलग-अलग रकम दिखाई दे रही है। इससे उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर उनका कितना कर्ज माफ होगा। कुछ किसानों का दावा है कि बैंक पहले बाकी रकम जमा करने के लिए कह रहे हैं, जबकि सरकार पूरे कर्ज माफ होने की बात कर रही है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र की, ये फैसला महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के लिए लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है। किसान जैसे ही अपनी ई-केवाईसी पूरी करेंगे, उनके नाम नई लाभार्थी सूची में जोड़े जाएंगे। इसका उद्देश्य सही पहचान सुनिश्चित करना और फर्जी दावों को रोकना है। अधिकारियों का कहना है कि किसान समय पर ई-केवाईसी पूरी करें ताकि लाभ मिलने में देरी न हो।
