किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! सोलर पंप लगवाने पर मिलेगी 90% तक सब्सिडी

 | 
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! सोलर पंप लगवाने पर मिलेगी 90% तक सब्सिडी 

Udaipur Times, Solar Pump Subsidy : खेती में सिंचाई की लागत कम करने और किसानों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री कुसुम योजना (PM Kusum Yojana 2026) चला रही है। इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने पर 60% से 90% तक सब्सिडी दी जा रही है। सब्सिडी की दर राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। कई राज्यों में विशेष अभियान के तहत छोटे और सीमांत किसानों को अधिक वित्तीय सहायता भी दी जा रही है।

सोलर पंप (Solar Pump) पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?

योजना के तहत सामान्य तौर पर सोलर पंप (Solar Pump) की कुल लागत का 60% हिस्सा सरकार सब्सिडी के रूप में देती है। इसके अलावा 30% तक सस्ती बैंक ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। ऐसे में किसान को केवल 10% राशि स्वयं वहन करनी पड़ती है।

उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में छोटे और सीमांत किसानों के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनमें 90% तक सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। वहीं पूर्वोत्तर और पर्वतीय राज्यों में भी केंद्र सरकार अतिरिक्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है।

सोलर पंप  (Solar Pump)  की कीमत कितनी है?

सोलर पंप की कीमत उसकी क्षमता (एचपी) के अनुसार तय होती है।

3 एचपी सोलर पंप की बाजार कीमत करीब 1.5 लाख से 1.8 लाख रुपये है। सब्सिडी के बाद किसान को लगभग 40,000 से 45,000 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।

5 एचपी सोलर पंप की कीमत 3 लाख रुपये से अधिक होती है, लेकिन सब्सिडी मिलने के बाद किसान को करीब 60,000 से 65,000 रुपये ही देने होते हैं।

7.5 एचपी से 10 एचपी क्षमता वाले बड़े सोलर पंपों के लिए सब्सिडी के बाद किसानों का खर्च लगभग 85,000 से 1.15 लाख रुपये तक रहता है।

कैसे करें आवेदन?

पीएम कुसुम योजना का आवेदन प्रत्येक राज्य के अनुसार अलग-अलग प्रक्रिया से किया जाता है। किसान PM Kusum की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने राज्य के पोर्टल का लिंक प्राप्त कर सकते हैं या फिर अपने जिले के कृषि विभाग से संपर्क कर आवेदन प्रक्रिया की जानकारी ले सकते हैं।

योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित राज्य की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करना होगा। आवेदन स्वीकृत होने के बाद पात्र किसानों को सब्सिडी का लाभ उपलब्ध कराया जाता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News