राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! जैविक उत्पाद अब सहकारी भंडारों में बिकेंगे

अपेक्स बैंक स्थित सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह
 | 
Rajasthan Farmers News

 

Udaipur Times, Rajasthan News: 2 जुलाई 2026। अपेक्स बैंक स्थित सभागार में गुरूवार को आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह में सम्मिलित प्रगतिशील किसानों, सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं व्यवस्थापकों को संबोधित करते हुये सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि हम जैविक खेती पर अधिक से अधिक ध्यान केंद्रित करें और अपने अनुभव को किसान साथियों के मध्य साझा किया जाये ताकि दूसरे किसान भी जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित हो। Rajasthan News

दक ने कहा कि किसानों के द्वारा उपजाये गये जैविक उत्पादों की बिक्री के लिये जिला सहकारी उपभोक्ता भण्डार एवं काॅनफैड द्वारा संचालित उपभोक्ता बिक्री केन्द्रों की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि जैविक कृषि करने से हम आगे आने वाली पीढी को सुरक्षित भविष्य की सौगात देकर जा सकते हैं।  Rajasthan News

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री द्वारा प्रगतिशील किसान श्रेणी में रोडवा खुर्द के मोहन लाल, झाक के देवाराम, भवानीपुरा के दुर्गालाल नागर, भाना के शम्भू लाल कुमावत, हथैनी के मुकेश सिंह, बासेडा के रणजीत लाल धाकड, नाला के मोहन सिंह रावत, पृथ्वीपुरा के सीताराम, भैराना के सुरेन्द्र अवाना, लतीफगंज के अमोलक चौधरी तथा केरलानाडा के भोजा राम को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।  Rajasthan News

ग्राम सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्ष की श्रेणी में कूम्हा के अध्यक्ष निरंजन सिंह, नोगावा के गुलशन कुमार आहूजा, इस्माइलपुर के कुन्दामल लखवानी, रसनाली के मुरलीधर, भाणा के किशन लाल कुमावत, चावण्ड के रमेश चंद मालावत, कोहली प्रेमपुरा के बनवारी लाल मीणा, सीमलवाडा के गोरधन लाल पाटीदार, कछोला के लादू लाल धाकड, गनाहेडा के रूप चंद मारोठिया, कंचनपुर के बिरजू सिंह, प्रागपुरा के उपेन्द्र सिंह, निवारू के शंकर लाल यादव, पोल्याडा की काली देवी गुर्जर, आवंलहेडा के शान्ति लाल शर्मा, लवाण के राधेश्याम सिरोहिया, भाटीवाड के आत्माराम, फिटकासनी के गणपत सिंह विश्नोई, बिलाडा के मोहन लाल खदाव एवं केरलानाडा के शंकर लाल को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।  Rajasthan News

ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापक की श्रेणी में छान ग्राम सेवा सहकारी समिति के रमेश चंद मथुरिया, भाणा के पन्ना दास वैष्णव, बरार के राजेन्द्र सिंह, वरसिंहपुर के ललित जोशी, बोरखेडा के चेतराम मीणा, बडा नया गांव के जम्बू कुमार जैन, केलवाडा के संता लाल कुशवाह, परा के चांदमल गुर्जर, खिरिया के देवेन्द्र चौधरी, सिंहोडी के धर्मपाल सिंह, मुण्डियारामसर के ओम सिंह, बीलवा के छोटे लाल मीणा, आमलदा के शोभा लाल धाकड, हरिपुरा के रमेश भारद्वाज, जहाजमावता की प्रेमलता देवी एवं पोल्याडा के बद्री लाल गुर्जर को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।  Rajasthan News
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News