किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी; अब खाद के लिए नहीं लगना पड़ेगा लाइन में, ऐसे कटेगा टोकन

 | 

Udaipur Times, Farmer News : किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। DAP खाद के लिए किसानों को बहुत लंबी लंबी लाइनों में लगना पड़ता है लेकिन अब सरकार ने नया प्लान तैयार कर दिया है जिसका किसानों को बड़ा फायदा मिलने वाला है और सही सहमी पर खाद भी मिल जाएगी। जिसके लिए किसानों को अब लाइन में भी नहीं लगना पड़ेगा। 

कई बार किसानों को घंटों इंतजार के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिलती है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने Online टोकन सुविधा शुरू कर दी है। अब किसान घर बैठे ही DAP खाद के लिए टोकन बुक कर सकेंगे। नई व्यवस्था के तहत किसान अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और समय चुनकर टोकन बुक कर पाएंगे। टोकन बुक होने के बाद यह 72 घंटे तक मान्य रहेगा। Farmer News

किसान निर्धारित तारीख पर सीधे खाद वितरण केंद्र या रिटेलर के पास पहुंचकर आधार कार्ड या टोकन दिखाकर आसानी से किसान अपनि खाद प्राप्त कर सकेंगे। इससे भीड़ और अव्यवस्था कम होगी तथा किसानों को समय पर खाद मिल सकेगा। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से खाद वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और आसान बनेगी। किसानों को अब बार-बार लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही खाद की उपलब्धता और वितरण पर भी बेहतर निगरानी रखी जा सकेगी। Farmer News

टोकन बुक करने के लिए सरल तरीका

किसान अब “बलराम App” के माध्यम से भी DAP खाद के लिए टोकन बुक कर सकेंगे। किसान अब बेहद आसान तरीके से DAP खाद के लिए ऑनलाइन टोकन बुक कर सकते हैं। सबसे पहले किसान को निर्धारित पोर्टल या मोबाइल App पर जाना होगा। वहां आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP के माध्यम से लॉगिन करना होगा। Farmer News

इसके बाद किसान अपनी Farmer ID के जरिए जानकारी सत्यापित कर सकेगा। फिर किसान जिले, विकासखंड और खाद वितरण केंद्र का चयन कर अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और समय चुनकर टोकन बुक कर सकता है। बुकिंग पूरी होने के बाद मोबाइल पर टोकन नंबर प्राप्त होगा। निर्धारित दिन केंद्र पर पहुंचकर आधार कार्ड और टोकन दिखाने पर आसानी से खाद मिल जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह सरल और समय बचाने वाली है। Farmer News
 
टोकन की बुकिंग

यह App किसानों को घर बैठे खाद वितरण की जानकारी और टोकन सुविधा उपलब्ध कराएगा। App में किसान आधार से लिंक मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन कर खाद केंद्र, तारीख और समय का चयन कर सकते हैं। बुकिंग के बाद App में डिजिटल टोकन उपलब्ध होगा। Farmer News जिसे केंद्र पर दिखाकर खाद प्राप्त किया जा सकेगा। इसमें Farmer ID के माध्यम से जमीन की जानकारी भी दर्ज रहेगी। इससे किसानों को बार-बार केंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News