गोगामेडी मेले के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर ! इन रूटों पर रेल संचालन के समय में हुआ परिवर्तन

 | 
गोगामेडी मेले के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर ! इन रूटों पर रेल संचालन के समय में हुआ परिवर्तन

Udaipur Times, Railway News : रेलवे प्रशासन द्वारा गोगामेडी मेला हेतु संचालित हनुमानगढ़- सादुलपुर -हनुमानगढ़ रेल सेवा के संचालन दिवसों में संशोधन किया जा रहा है। साथ ही श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस- श्रीगंगानगर रेलसेवा का गोगामेडी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव के समय में भी आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04743, हनुमानगढ-सादुलपुर मेला स्पेशल दिनांक 19.08.26 से 22.08.26 तक (04 ट्रिप) , दिनांक 24.08.26 से 27.08.26 तक (04 ट्रिप) एवं दिनांक 29.08.26 से 01.09.26 तक (04 ट्रिप) तक हनुमानगढ से 10.00 बजे रवाना होकर 13.50 बजे सादुलपुर पहुंचेगी।

 इसी प्रकार गाडी संख्या 04744, सादुलपुर-हनुमानगढ मेला स्पेशल दिनांक 19.08.26 से 22.08.26 तक (04 ट्रिप) , दिनांक 24.08.26 से 27.08.26 तक (04 ट्रिप) एवं दिनांक 29.08.26 से 01.09.26 तक (04 ट्रिप) तक सादुलपुर से 16.25 बजे रवाना होकर 20.50 बजे हनुमानगढ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में हनुमानगढ टाउन, टीबी, एलनाबाद, नोहर, गोगामेडी, तहसील भादरा व सिद्वमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बें होगें।

गोगामेडी मेले के अवसर पर श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा का अस्थाई ठहराव

गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 15.08.26 से 26.09.26 तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह गोगामेड़ी स्टेशन पर 02.07 बजे आगमन एवं 02.09 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14702, बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 15.08.26 से 25.08.26 तक बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह गोगामेडी स्टेशन पर 00.27 बजे आगमन एवं 00.29 बजे प्रस्थान करेगी।

नोट -पूर्व में जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में उपरोक्त अनुसार संशोधन किया जाता है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News