सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर ! 8वें वेतन आयोग पर इस दिन होगी बैठक

 | 
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर ! 8वें वेतन आयोग पर इस दिन होगी बैठक

Udaipur Times, 8th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। आठवां केंद्रीय वेतन आयोग 7 और 10 अगस्त को दिल्ली में कर्मचारी संगठनों से चर्चा करेगा। बैठक में वेतन संशोधन, पेंशन, भत्ते, फिटमेंट फैक्टर, पदोन्नति और सेवा शर्तों पर सुझाव लिए जाएंगे। 

संगठन आवेदन कर आयोग से मुलाकात कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। डेटा अपलोड करने की समयसीमा 31 जुलाई तक बढ़ाई गई है। सितंबर में चेन्नई और पुदुचेरी में बैठकें होंगी। 8th Pay Commission

8वें वेतन आयोग ने वेतन, भत्तों और अन्य सेवा लाभों पर चर्चा के लिए दिल्ली में दो महत्वपूर्ण बैठकों का ऐलान किया है। 

जानकारी के अनुसार इन बैठकों में कर्मचारी संगठन फिटमेंट फैक्टर, नई सैलरी, महंगाई भत्ता (DA), पेंशन, प्रमोशन, करियर ग्रोथ, सेवा शर्तों और अन्य भत्तों जैसे अहम मुद्दे आयोग के सामने रखेंगे। माना जा रहा है कि इन चर्चाओं के आधार पर आयोग अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप देने की दिशा में आगे बढ़ेगा। 8th Pay Commission

खबरों की माने तो, 8वें वेतन आयोग ने यह भी बताया कि यह केवल शुरुआत है। आने वाले महीनों में दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी ऐसे परामर्श कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि देशभर के कर्मचारी संगठनों की राय ली जा सके।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News