हाईवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब घर बैठे बनाएं डिजिटल लोकल टोल पास

NHAI की नई सुविधा, ऐप पर मिलेगी हर मदद
 | 
NHAI

 

Udaipur Times, NHAI Digital Local Pass: 20 जुलाई 2026। भारत सरकार के डिजिटल इंडिया और ईज़ ऑफ लिविंग के विजन के अनुरूप, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने हाईवे पर सफर करने वालों के लिए राजमार्गयात्रा (RajmargYatra) मोबाइल ऐप में दो नई डिजिटल सुविधाएं शुरू की हैं। अब लोग घर बैठे डिजिटल लोकल टोल पास बना सकेंगे और किसी भी समस्या के लिए 'मार्गमित्र' हेल्प सेंटर से तुरंत सहायता भी ले सकेंगे। NHAI Digital Local Pass

डिजिटल लोकल टोल पास की यह पहली सुविधा दिल्ली में अर्बन एक्सटेंशन रोड-II पर मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर शुरू की गई है और आने वाले महीनों में इसे देश भर के अन्य टोल प्लाजा पर भी लागू किया जाएगा। RajmargYatra App

पात्र टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले निवासी राजमार्गयात्रा मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल रूप से 'लोकल पास' खरीद सकेंगे, जिससे वे महीने के दौरान संबंधित टोल प्लाजा से असीमित यात्रा कर सकते हैं। पहले यात्रियों को अपनी पात्रता साबित करने के लिए खुद टोल प्लाजा जाना पड़ता था और संबंधित दस्तावेज जमा करने पड़ते थे। इस नई डिजिटल व्यवस्था के तहत अब यह पूरी प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में डिजिटल रूप से पूरी की जा सकती है। RajmargYatra App

यह पहल DigiLocker, VAHAN और FASTag जैसे सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद से यात्री के पते, वाहन संख्या और लिंक किए गए फास्टैग से संबंधित सत्यापित विवरण स्वतः हो जाते है। लोकल पास की पात्रता को GIS-आधारित सत्यापन के माध्यम से भी स्थापित किया जाता है, जिससे कागजी दस्तावेजों की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। 

NHAI ने 'मार्गमित्र' हेल्प सेंटर भी शुरू किया है, जो राजमार्गयात्रा ऐप के अंदर ही उपलब्ध होगा। यहां यात्री अपनी समस्या लिखकर या बोलकर पूछ सकते हैं। यह सुविधा 22 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। यह हेल्प सेंटर फास्टैग रिचार्ज, केवायसी आवश्यकताओं, रिफंड स्थिति, वार्षिक और लोकल पास सेवाओं तथा अन्य अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों सहित सेवाओं की तुरंत सहायता प्रदान करता है। Margmitra Help Center

जिन मुद्दों में हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है, उनके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ता सीधे हेल्प सेंटर के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिन्हें समय पर निवारण के लिए स्वतः ही संबंधित विभाग को भेज दिया जाता है। यह प्लेटफॉर्म यात्रियों को उनकी शिकायतों की प्रगति को रियल टाइम में ट्रैक करने की सुविधा भी देता है और यदि वे समाधान से संतुष्ट नहीं हैं, तो उन्हें अपील दायर करने का विकल्प भी प्रदान करता है। इसके अलावा, 'मार्गमित्र' उपयोगकर्ताओं को फास्टैग ब्लैकलिस्टिंग स्थिति की जांच करने, लंबित ई-नोटिस देखने और राष्ट्रीय राजमार्गों पर बंद पड़े वाहनों या अतिक्रमण जैसी सड़क सुरक्षा संबंधी चिंताओं की रिपोर्ट करने की अनुमति भी देता है। NHAI Latest News

इन नई सुविधाओं की शुरुआत न केवल भौतिक राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना को बदलने, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के डिजिटल अनुभव को भी बेहतर बनाने के लिए NHAI की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह राजमार्गयात्रा मोबाइल ऐप पर एनुअल पास की बिक्री की सफलता पर आधारित है, जहां मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से 80 लाख से अधिक एनुअल पास रियल-टाइम एक्टिवेशन के साथ बेचे जा चुके हैं। NHAI Digital Local Pass

NHAI राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रियों को एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर राजमार्गयात्रा मोबाइल ऐप डाउनलोड करने और राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को अधिक सुरक्षित, स्मार्ट और सुविधाजनक बनाने के लिए डिज़ाइन की गई डिजिटल सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।  NHAI Latest News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News