हरियाणा में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ADGP ने दिए ये निर्देश ?

 | 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के हिसार रेंज के ADGP ने फतेहाबाद में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की मौत के बाद बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर नाकाबंदी, ड्यूटी और सुविधाओं को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। ADGP KK राव ने रेंज के सभी जिलों के SP को लेटर लिखा है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिसमें 45 साल से ज्यादा उम्र के पुलिसकर्मियों की पुलिस नाकों पर ड्यूटी नहीं लगाने के लिए कहा है। साथ ही पुलिस चौकियों से लेकर नाकों तक पर तीन दिन में जरूरी मूलभूत सुविधाएं पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, बता दें कि, हिसार रेंज में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, हांसी, जींद जिले के साथ-साथ डबवाली पुलिस जिला भी शामिल हैं।

क्या-क्या निर्देश दिए?

DGP ने निर्देश दिए हैं कि नाकेबंदी के दौरान 3 घंटे से ज्यादा समय तक नाका नहीं लगाया जाए। साथ ही अगर कोई विशेष सूचना या घटना नहीं है तो सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नाके हटाए जा सकते हैं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, ADGP ने आदेश में कहा है कि तेज गर्मी को देखते हुए पुलिस कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव कम करना जरूरी है। 45 वर्ष से अधिक आयु के पुलिसकर्मियों को नाकाबंदी और ट्रैफिक चौक की ड्यूटी से दूर रखने तथा उन्हें थाना या चौकी स्तर पर अन्य जिम्मेदारियां देने को कहा गया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, ADGP ने थाना, चौकी, पुलिस लाइन और अन्य यूनिटों में अगले तीन दिन के भीतर मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसमें पीने का पानी, कूलर, पंखे, सफाई व्यवस्था और टॉयलेट-बाथरूम की स्थिति सुधारना शामिल है। जहां जरूरत हो वहां नए कूलर लगाने या खराब उपकरणों की मरम्मत कराने को भी कहा गया है। नाका, चेक पोस्ट और ट्रैफिक बूथों पर तैनात कर्मियों के लिए छाया, पानी, लाइट और कूलर की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इसके अतिरिक्त ADGP ने सभी एसपी को उनके जिलों में तैनात सभी पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक रेस्ट पर भेजने की पालना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। चाहे उनकी ड्यूटी यातायात में है या वह अन्य किसी यूनिट में, सभी को रेस्ट देना है। Haryana News

हरियाणा में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ADGP ने दिए ये निर्देश ?

हरियाणा में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ADGP ने दिए ये निर्देश ?

चेतावनी भी

जानकारी के मुताबिक, ADGP ने इस कार्य को तीन दिन में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि तीन दिन की समय अवधि पूरी होने के बाद हिसार रेंज कार्यालय द्वारा जिलों के किसी भी थाना,चौकी, पुलिस लाइन, अन्य किसी यूनिट में टीम भेज कर इस बारे में जांच करवाई जाएगी। Haryana News खामियां पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News