रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर ! इन रूटों पर चलने वाली ट्रेने हुई रद्द तो किसी का बदला समय
Udaipur Times, Railway News : रेलवे द्वारा यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु काचीगुड़ा- श्रीगंगानगर- काचीगुड़ा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा को नियमित रेलसेवा के रूप में संचालित किया जा रहा है। साथ ही अकोला एवं मलकापुर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 07053/07054, काचीगुड़ा- श्रीगंगानगर- काचीगुड़ा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का नियमित साप्ताहिक रेलसेवा गाड़ी संख्या 17601/17602, काचीगुड़ा- श्रीगंगानगर- काचीगुड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा के रूप में काचीगुड़ा से दिनांक 25.07.26 एवं श्रीगंगानगर से दिनांक 28.07.26 से नियमित रेलसेवा के रूप में संचालन भी किया जा रहा है।
1. गाड़ी संख्या 17601, काचीगुडा- श्रीगंगानगर रेल सेवा जो दिनांक 25 जुलाई 2026 से काचीगुड़ा से प्रस्थान करेगी वह मार्ग के अकोला स्टेशन पर परिवर्तित समय 10:55 बजे आगमन एवं 11:00 बजे प्रस्थान तथा मलकापुर स्टेशन पर 12:18 बजे आगमन एवं 12:20 बजे प्रस्थान करेगी।
2. गाड़ी संख्या 17602, श्रीगंगानगर-काचीगुडा रेल सेवा जो दिनांक 28 जुलाई 2026 से श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग के मलकापुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 16.00 बजे आगमन एवं 16.02 बजे प्रस्थान तथा अकोला स्टेशन पर 17.35 बजे आगमन एवं 17.40 बजे प्रस्थान करेगी।
---
हिसार -कोयंबटूर रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी
पश्चिम रेलवे के घोलवड़ एवं उमरगाम रोड स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 203 पर जल का स्तर खतरे के निशान पर होने के कारण ट्रेन मूवमेंट को सस्पेंडेड किया जा रहा है। जिसके कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी।
1. गाड़ी संख्या 22475, हिसार- कोयंबटूर रेल सेवा जो दिनांक 22 जुलाई 2026 को हिसार से प्रस्थान की है वह परिवर्तित मार्ग सूरत, जलगांव, इगतपुरी,पनवेल, रोहा होकर संचालित होगी।
---
जोधपुर मण्डल के कुचामन सिटी-नया खारड़िया स्टेशनों के मध्य ब्रिज नं. 43 एवं उम्मेद-खारिया खंगार स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 35 व 39 पर तकनीकी कार्य
रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर मण्डल के कुचामन सिटी एवं नया खारड़िया स्टेशनों के मध्य ब्रिज नं. 43 पर तथा उम्मेद एवं खारिया खंगार स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 35 व 39 पर गर्डर लोचिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार रेलसेवा दिनांक 25.09.26 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 26.09.26 को रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14707, हनुमानगढ-दादर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 26.09.26 व 29.09.26 को हनुमानगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग लालगढ-फलौदी-जोधपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण बीकानेर, देशनोक, नोखा, नागौर, मारवाड मुडवा, मेडता रोड, गोटन स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
2. गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 25.09.26 को ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग लालगढ-फलौदी-जोधपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण बीकानेर, देषनोक, नोखा, नागौर, मारवाड मुडवा, मेडता रोड, गोटन, पीपाड रोड स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
3. गाडी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 03.10.26 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बीकानेर-रतनगढ-चूरू-जयपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में श्रीडूंगरगढ, रतनगढ, चूरू, सीकर, रींगस, जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। तथा मार्ग परिवर्तन के कारण देषनोक, नोखा, नागौर, मारवाड मुडवा, मेडता रोड बाईपास केबिन, रेन, डेगाना, गच्छिपुरा, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, सांभर लेक, फुलेरा, आसलपुर जोबनेर, कनकपुरा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
4. गाडी संख्या 14854, जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 03.10.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मारवाड जं.-अजमेर-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में लूनी, पाली मारवाड, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, किषनगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी। तथा मार्ग परिवर्तन के कारण राईकाबाग, गोटन, मेडता रोड, रेन, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, सांभर लेक स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
5. गाडी संख्या 14813, जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 03.10.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मारवाड जं.-अजमेर-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में लूनी, पाली मारवाड, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी। तथा मार्ग परिवर्तन के कारण राईकाबाग, जोधपुर कैंट, बनाड, जाजीवाल, आसरनाडा, पीपार रोड, उम्मेद, खारिया खंगार, गोटन, जोगी मगरा, मेडता रोड, रेन, जालसू, डेगाना, गच्छिपुरा, बेसरौली, बोरावड, मकराना, कुचामन सिटी, नया खारडिया, नावां सिटी, गुढा, सांभर लेक स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 22421, दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 26.09.26 को दिल्ली सराय से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर रेलसेवा जो दिनांक 28.09.26 को ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह बीकानेर-गोटन के मध्य 01 घंटा रेगुलेट रहेगी।
2. गाडी संख्या 14863, वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 25.09.26 को वाराणसी सिटी से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा-गोटन के मध्य 01 घंटा रेगुलेट रहेगी।
3. गाडी संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 25.09.26 को भोपाल से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा-गोटन के मध्य 01 घंटा रेगुलेट रहेगी।
