रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी ! चंडीगढ़-पटना स्पेशल ट्रेन शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

 | 
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी ! चंडीगढ़-पटना स्पेशल ट्रेन शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

Udaipur Times, New Delhi : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खशखबरी आ रही है। त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने चंडीगढ़ और पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। चंडीगढ़-पटना स्पेशल ट्रेन 26 नवंबर तक चलने वाली है, लखनऊ समेत कई स्टेशनों पर इसका ठहराव होने वाला है। 

ट्रेन का शेड्यूल देखें 

04512 चंडीगढ़-पटना स्पेशल

प्रत्येक गुरुवार को रात 11:35 बजे चंडीगढ़ से प्रस्थान।

अगले दिन रात 9:15 बजे पटना पहुंचेगी।

यह ट्रेन 26 नवंबर तक चलेगी।

04511 पटना-चंडीगढ़ स्पेशल

प्रत्येक शुक्रवार को रात 11:15 बजे पटना से प्रस्थान।

अगले दिन रात 9:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

यह ट्रेन 27 नवंबर तक चलेगी।

प्रमुख ठहराव: अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, आलमनगर, उतरेटिया, सुल्तानपुर, वाराणसी, बक्सर, आरा और दानापुर।

इस स्पेशल ट्रेन से बिहार जाने वाले यात्रियों को त्योहारों के दौरान सफर में राहत मिलेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News