SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर ! बैंक ने घटाई FD की दरें, जाने अब कितना मिलेगा फायदा ?

 | 
SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर ! बैंक ने घटाई FD की दरें, जाने अब कितना मिलेगा फायदा ?

Udaipur Times, SBI News : एसबीआई बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर आई है। एसबीआई ने 3 करोड़ या उससे अधिक की बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक ने 7 से 179 दिनों की अवधि पर दरें 0.25% घटाई हैं। वहीं, 180 से 210 दिनों की अवधि पर 0.10% की कटौती की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार यह बदलाव आम और सीनियर सिटीजंस दोनों के लिए है। अब 7 से 14 दिनों की जमा पर आम नागरिकों को 4.25% और सीनियर सिटीजंस को 4.75% ब्याज मिलेगा। इनकी दरों में 0.25% की कटौती की गई है। 

211 दिनों से 10 वर्ष तक के डिपॉजिट की दरें अपरिवर्तित हैं। जानकारी के मुताबिक 3 करोड़ से कम की सामान्य एफडी दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह दरें नए डिपॉजिट और रिन्यूअल पर लागू होंगी। समय से पहले पैसा निकालने पर 1% जुर्माना लगेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News