स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी ! भीषण गर्मी के चलते बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, देखें नए आदेश
Udaipur Times, Rajasthan News, School Holidays : राजस्थान के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राजस्थान में बच्चों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए सरकार और शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। राजस्थान के शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। अब राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में 28 जून तक अवकाश रहेगा और स्कूल 29 जून से फिर से स्कूल खुलने वाले है।
मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले शिक्षा विभाग ने 20 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया था। 21 जून को रविवार होने के कारण स्कूल 22 जून से खुलने थे, लेकिन लगातार पड़ रही गर्मी और शिक्षक संगठनों की मांग के बाद सरकार ने अवकाश अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। Rajasthan News
43 दिन ग्रीष्मावकाश
नए आदेश के अनुसार इस वर्ष स्कूलों में ग्रीष्मावकाश की कुल अवधि बढ़कर 43 दिन हो गई है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए आधिकारिक आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। Rajasthan News

भीषण गर्मी
राजस्थान में गर्मी और लू के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अवकाश बढ़ाने का फैसला लिया है।