स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी! कल से शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां, शिक्षा विभाग का बड़ा ऐलान
Udaipur Times, Summer Holidays 2026: स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। IMD द्वारा जारी भीषण गर्मी की चेतावनी जारी कर दी गई है जिसके कारण बच्चों का घर से बाहर स्कूल आना काफी मुश्किल हो रहा है जिसके कारण शिक्षा विभाग ने बच्चों को बड़ी राहत देते हुए छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।
हाल ही में मौसम विभाग की भीषण गर्मी की चेतावनी के बाद उत्तर प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग ने छात्र सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य के सभी परिषदीय, सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में कल यानी 20 मई 2026 से आधिकारिक रूप से गर्मियों की छुट्टियां का ऐलान कर दियाहैं। यह आदेश कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी बोर्ड्स (UP Board, CBSE, ICSE) के स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। Summer Holidays
कल से बंद रहेंगे स्कूल
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग के आधिकारिक आदेश के अनुसार, राज्य के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में 20 मई से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इस तरह छात्रों को करीब 27 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी। Summer Holidays
देखें देश भर का शेड्यूल...
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली-NCR के दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने बढ़ते पारे को देखते हुए काफी पहले यानी 11 मई 2026 से ही स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया था। दिल्ली में गर्मियों की छुट्टियां 30 जून तक जारी रहेंगी और स्कूल सीधे 1 जुलाई 2026 को खुलेंगे।
राजस्थान शिक्षा विभाग के नए नियमों के तहत राज्य के स्कूलों में 17 मई से ही छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं, जो 20 जून 2026 तक प्रभावी रहेंगी। Summer Holidays
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा और पंजाब के मैदानी इलाकों में भी शुष्क मौसम के कारण गर्मी चरम पर है। यहां आमतौर पर जून के पूरे महीने (1 जून से 30 जून) के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन जिला स्तर पर प्रशासन को स्थिति के अनुसार समय बदलने की छूट दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में आगामी 1 जून से 20 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे राज्यों में अप्रैल के अंतिम सप्ताह से ही तीव्र गर्मी को देखते हुए समय से पहले छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया था। Summer Holidays
जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बेहद खराब मौसम के चलते काफी पहले यानी 24 अप्रैल से 11 जून 2026 (लगभग 48 दिन) तक के लिए छुट्टियां घोषित कर दी गई थीं। छत्तीसगढ़ में भी 20 अप्रैल से 15 जून तक के लिए स्कूल बंद हैं, जबकि ओडिशा में 27 अप्रैल से ही छुट्टियां बढ़ा दी गई थीं।
