स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर ! जाने दिल्ली-हरियाणा समेत अन्य राज्यों में कब खुलेंगे स्कूल ?
Udaipur Times, School Holidays : स्कूली बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। देशभर में भीषण गर्मी के चलते बच्चों की छुट्टी की गई थी, लेकिन अब फिर कई राज्यों में स्कूल खुलने शुरू हो गए है, आइए जानते है ऐसे में दिल्ली हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों में स्कूल कब से खुलने वाले है।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के आदेश के मुताबिक अब देश में जल्द ही सभी स्कूल खुलने वाले है। देश के कुछ हिस्सों में गर्मी का प्रकोप अब भी जारी हैं और मानसून भी इस बार देरी से आएगा। जिसके चलते कई राज्य सरकारों ने गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल फिर से खोलने के शेड्यूल में बदलाव किया है। School Holidays
चलिए देखें गर्मी की छुट्टियों के बाद हरियाणा समेत दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में बद स्कूल कब से दोबारा खुलने वाले है।
कुछ राज्यों ने मिली जानकारी के अनुसार गर्मी की छुट्टियों के बाद जून में क्लास शुरू कर दी हैं तो वही कुछ जगह पर छात्रों को बहुत ज्यादा गर्मी से बचाने के लिए छुट्टियां बढ़ा दी हैं। School Holidays
UP में स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियाँ खत्म होकर आज से बच्चों की रेगुलर क्लास यानि 25 जून से शुरू हों गई है। UP के स्कूलों में अब हर साल गर्मियों की छुट्टियां 20 मई से 24 जून के बीच होंगी।
दिल्ली में गर्मी की छुट्टियाँ 30 जून को खत्म होगी और बच्चों के स्कूल 1 जुलाई से खुलेंगे, जिससे उन्हें इस साल बड़े राज्यों में सबसे लंबी गर्मी की छुट्टियों में से एक मिलेगी।
हरियाणा में गर्मी की छुट्टियां 25 मई से 30 जून तक रखी गई हैं। जानकारी के अनुसार जिला अधिकारी स्थानीय मौसम के हालात के आधार पर स्कूल खोलने की तारीखों में बदलाव कर सकते हैं। पंजाब में भी स्कूल 1 जुलाई को फिर से खुलने की उम्मीद है। School Holidays
राजस्थान में भीषण गर्मी और शिक्षक संगठनों की मांग को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ा दिए गए हैं। अब राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल 29 जून 2026 से नियमित रूप से खुलेंगे।
मध्य प्रदेश में गर्मी की छुट्टियों के बाद सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 16 जून से विधिवत रूप से खुल चुके हैं।
बिहार में ग्रीष्मावकाश (गर्मी की छुट्टियां) खत्म होने के बाद 22 जून 2026 से सभी सरकारी स्कूल खुल चुके हैं, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने 30 जून 2026 तक स्कूलों के समय में बदलाव कर इसे मॉर्निंग स्कूल (सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक) कर दिया है। School Holidays
विभाग ने अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी है कि वे स्कूलों और लोकल अथॉरिटीज से रेगुलर अपडेट्स चेक करते रहें। जानकारी के अनुसार अगर हीटवेव की स्थिति बनी रहती है तो सरकारें स्कूल के टाइमिंग में बदलाव कर सकती हैं।
