ग्रेटर नोएडा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी ! यहां बनेगा 4 KM लंबा एलिवेटेड रोड, जाम से मिलेगा छुटकारा

 | 
ग्रेटर नोएडा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी ! यहां बनेगा 4 KM लंबा एलिवेटेड रोड, जाम से मिलेगा छुटकारा

Udaipur Times, Elevated Road : वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। ग्रेटर नोएडा में तिलपता से दादरी के बीच कंटेनर डिपो और 130 मीटर रोड स्थित चौराहे पर लगने वाले जाम से जल्द निजात मिल सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार, इसके लिए करीब 4 किमी लंबे एलिवेटेड रोड के निर्माण का प्रस्ताव ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तैयार किया है। जल्द ही फिजिबिलिटी सर्वे और डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

तिलपता की मुख्य सड़क पर जाम की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोग लगातार इसके स्थायी समाधान की मांग कर रहे थे। पिछले दिनों लोगों ने सड़क बंद कर प्रदर्शन भी किया था। मौजूदा सड़क संकरी होने और बारिश में जलभराव हो जाने से हालात और बिगड़ जाते हैं।

इसके अलावा, औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही से लंबा जाम लग जाता है।

जैसा की शुरुआती योजना के मुताबिक यह एलिवेटेड रोड करीब चार लेन की बनाई जाएगी, जिससे ट्रक-बसों के अलावा निजी वाहन भी गुजर सकेंगे। बताया जा रहा है की इससे तिलपता, दादरी और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों से गुजरने वाले वाहनों को सीधा रास्ता मिलेगा और नीचे की सड़क पर दबाव कम होगा।

जानकारी के मुताबिक, तिलपता चौक पर ही ग्रेटर नोएडा से ग्रेनो वेस्ट जाने के लिए एक अंडरपास की योजना पर प्राधिकरण पहले ही काम शुरू कर चुका है।

एलिवेटेड रोड और अंडरपास बनने से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और जाम की समस्या से निजात मिलेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News