हरियाणा में हजारो क्लर्क कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी ! सरकार ने जारी किया ये नया आदेश

 | 
हरियाणा में हजारो क्लर्क कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी ! सरकार ने जारी किया ये नया आदेश

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार के वित्त विभाग ने 30.06.2026 के पत्र के संबंध में 22 जुलाई 2026 को महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण (Clarification) जारी कर दिया है। यह स्पष्टीकरण Clerical Association Welfare Society (Haryana) द्वारा उठाए गए विभिन्न बिंदुओं पर जारी किया गया है, जिससे अब अतिरिक्त वेतन वृद्धि (Additional Increments) के संबंध में कर्मचारियों की लगभग सभी शंकाएं दूर हो गई हैं।

हरियाणा में हजारो क्लर्क कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी ! सरकार ने जारी किया ये नया आदेश

जानिए क्या-क्या हुआ स्पष्ट:

1. Basic Pay में होगा स्थायी विलय (Merge) वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि Senior Clerks को मिलने वाली 3 अतिरिक्त वेतन वृद्धि तथा वर्ष 2020 बैच के Clerks को मिलने वाली 2 अतिरिक्त वेतन वृद्धि उनके वर्तमान Pay Level/ACPL की Basic Pay में Merge की जाएगी। यानी यह केवल अतिरिक्त राशि नहीं होगी बल्कि मूल वेतन का हिस्सा बन जाएगी।

2. सभी वित्तीय एवं सेवा लाभों का मिलेगा फायदा Basic Pay बढ़ने के कारण कर्मचारियों को निम्नलिखित सभी लाभ बढ़ी हुई Basic Pay के आधार पर मिलेंगे

Dearness Allowance (DA) 
House Rent Allowance (HRA) 
Annual Increment 
Leave Encashment 
Promotion पर Pay Fixation 
ACP/ACPL लाभ 
Pension एवं Retirement Benefits 
अन्य सभी सेवा एवं वित्तीय लाभ

3. Annual Increment की तिथि नहीं बदलेगी Finance Department ने स्पष्ट किया है कि अतिरिक्त वेतन वृद्धि मिलने के बाद भी अगली Annual Increment अपनी निर्धारित तिथि पर ही मिलेगी। Increment की Date में किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

4. लाभ 08 फरवरी 2024 से प्रभावी दो अथवा तीन अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ 08.02.2024 से प्रभावी माना जाएगा। जिन कर्मचारियों पर यह आदेश लागू होता है, उन्हें उसी तिथि से लाभ मिलेगा।

5. Promotion के बाद भी मिलेगा पूरा लाभ यदि किसी Clerk को 08.02.2024 के पुराने आदेश के अनुसार अतिरिक्त वेतन वृद्धि मिल चुकी थी और बाद में उसकी Assistant पद पर पदोन्नति हो गई, तब भी उसे संशोधित आदेश के अनुसार लाभ मिलेगा तथा HCS (Pay) Rules, 2016 के अनुसार Pay Fixation की जाएगी।

6. Senior और Junior के वेतन में अंतर (Stepping Up) यदि अतिरिक्त वेतन वृद्धि मिलने के कारण किसी Junior कर्मचारी का वेतन Senior से अधिक हो जाता है, तो ऐसे मामलों का निर्णय Finance Department प्रत्येक केस के तथ्यों एवं Service Record के आधार पर अलग-अलग करेगा।

7. SETC पास न करने वाले Clerks को भी मिलेगा लाभ वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि 08.02.2024 तक SETC/Departmental Type Test पास न करने वाले Clerks भी संशोधित आदेश के अनुसार 2 या 3 अतिरिक्त वेतन वृद्धि के पात्र होंगे।

8. Rule 38 के तहत Presumptive Pay लेने वाले Clerk को भी मिलेगा लाभ यदि कोई Peon बिना SETC पास किए Clerk पद पर पदोन्नत हुआ है और Rule 38 के तहत Presumptive Pay ले रहा है, तो उसे भी अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा।

हरियाणा में हजारो क्लर्क कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी ! सरकार ने जारी किया ये नया आदेश

हरियाणा में हजारो क्लर्क कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी ! सरकार ने जारी किया ये नया आदेश

इस स्पष्टीकरण का सबसे बड़ा प्रभाव

Basic Pay में स्थायी वृद्धि होगी। 

भविष्य की सभी Annual Increment बढ़ी हुई Basic Pay पर मिलेगी।

DA, HRA, Pension, Leave Encashment और Promotion का लाभ बढ़ेगा। 

Pay Fixation से जुड़ी अधिकांश शंकाओं का समाधान हो गया है। 

सभी विभागों में अब आदेश एक समान तरीके से लागू किया जा सकेगा।

यदि आप हरियाणा सरकार में Clerk, Senior Clerk, Assistant या संबंधित कर्मचारी हैं, तो यह आदेश आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News