मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! रिस्पना और बिंदाल एलिवेटेड प्रोजेक्ट्स जल्द होगा तैयार
Udaipur Times, Dehradun elevated tunnel corridor : मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को ट्रैफिक समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क बनने जा रहा हैं। मिली जानकारी के अनुसार शहर में रिस्पना और बिंदाल नदियों के ऊपर प्रस्तावित दो एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट्स को आपस में लिंक करने के लिए अब एक नए ‘एलिवेटेड-टनल कॉरिडोर’ के निर्माण की रूपरेखा बना ली गई है।
जानकारी के मुताबिक यह नया कॉरिडोर राजपुर रोड स्थित मैक्स अस्पताल के पास से शुरू होकर सहस्रधारा रोड स्थित धोरण तक जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद ‘पहाड़ों की रानी’ मसूरी जाने वाले लाखों पर्यटकों को देहरादून के भीड़भाड़ वाले मुख्य बाजारों और अंदरूनी सड़कों में दाखिल नहीं होना पड़ेगा, जिससे भीषण जाम से बड़ी राहत मिलेगी। Dehradun elevated tunnel corridor
आपस में जोड़ेगा नया लिंक
मिली जानकारी के अनुसार केद्र और राज्य सरकार पहले ही रिस्पना और बिंदाल नदियों के ऊपर दो अलग-अलग एलिवेटेड रोड परियोजनाओं को मंजूरी दे चुकी हैं। जिसका काम तेज गति से चल रहा है। जैसे ही यह अध्ययन पूरा होगा, निर्माण कार्य की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। इसी के साथ शहर की कनेक्टिविटी को और अधिक व्यापक बनाने के लिए दोनों एलिवेटेड सड़कों को आपस में जोड़ने का मास्टरप्लान तैयार किया है। जानकारी के मुताबिक इसके तहत मैक्स अस्पताल से धोरण के बीच एलिवेटेड और टनल का मिला-जुला कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। Dehradun elevated tunnel corridor
‘रिंग रोड’ का काम करेगा बाईपास
सूत्रों के अनुसार, मैक्स अस्पताल से धोरण तक प्रस्तावित यह एलिवेटेड-टनल कॉरिडोर केवल दो अलग-अलग सड़कों को जोड़ने वाला साधारण मार्ग नहीं होगा, बल्कि यह भविष्य में देहरादून के लिए एक प्रभावी आउटर रिंग रोड की भूमिका निभाएगा। जानकारी के मुताबिक पर्यटन सीजन, गर्मियों की छुट्टियों और लंबे वीकेंड के दौरान जब दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से हजारों वाहन एक साथ मसूरी का रुख करते हैं, तो राजपुर रोड, सहारनपुर रोड और हरिद्वार बाईपास पर पहिए थम जाते हैं। Dehradun elevated tunnel corridor
जानकारी के मुताबिक नया कॉरिडोर शहर के बाहर से ही वाहनों को बाईपास करने की सुविधा देगा, जिससे स्थानीय यातायात और बाहरी टूरिस्ट ट्रैफिक एक-दूसरे के रास्ते में बाधा नहीं बनेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार इस नई परियोजना को समय रहते शुरू करने के पीछे एक बड़ा रणनीतिक कारण पुरुकुल से मसूरी के बीच बन रहा पैसेंजर रोपवे भी है। भविष्य में पुरुकुल से सीधे मसूरी के लिए रोपवे शुरू होने जा रहा है, जिससे स्वाभाविक रूप से राजपुर रोड और आसपास के पूरे इलाके में वाहनों की आवाजाही कई गुना बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। Dehradun elevated tunnel corridor
जानकारी के मुताबिक प्रशासनिक और तकनीकी स्तर पर इस परियोजना की कार्ययोजना नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया और लोक निर्माण विभाग मिलकर तैयार कर रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मैक्स अस्पताल से धोरण के बीच एलिवेटेड-टनल कॉरिडोर का विचार अभी अपने प्रारंभिक स्तर पर है।