SUV खरीदने का शानदार मौका ! Maruti की इस कार पर मिल रही 2 लाख रुपये की छूट

 | 
SUV खरीदने का शानदार मौका ! Maruti की इस कार पर मिल रही 2 लाख रुपये की छूट 

Udaipur Times, Automobile News, Maruti Suzuki Victoris : अगर आप नई एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जुलाई का महीना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय मिड-साइज एसयूवी Victoris के चुनिंदा वेरिएंट्स पर 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। यह ऑफर मुख्य रूप से CNG वेरिएंट पर उपलब्ध है, जिसमें कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, लॉयल्टी बोनस और अन्य ऑफर्स शामिल हो सकते हैं।

भारतीय ऑटो बाजार में एसयूवी की बढ़ती मांग के बीच Maruti Suzuki Victoris ने लॉन्च के बाद से शानदार प्रदर्शन किया है। साल 2026 की पहली छमाही में इसकी 73,912 यूनिट्स की बिक्री हुई, जिससे यह देश की सबसे तेजी से लोकप्रिय होने वाली मिड-साइज एसयूवी में शामिल हो गई है। इसने बिक्री के मामले में हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी गाड़ियों को भी कड़ी टक्कर दी है।

SUV खरीदने का शानदार मौका !

माइलेज इसकी सबसे बड़ी ताकत

Victoris की सबसे बड़ी खासियत इसका शानदार माइलेज है। कंपनी का दावा है कि इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड e-CVT वेरिएंट 28.65 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। वहीं CNG वेरिएंट 27.02 किमी प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देने में सक्षम है। इसके अलावा पेट्रोल मैनुअल और ऑटोमैटिक मॉडल भी करीब 21 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देते हैं।

फीचर्स भी हैं दमदार

Maruti Suzuki Victoris में आकर्षक एक्सटीरियर डिजाइन के साथ प्रीमियम इंटीरियर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

यह एसयूवी पेट्रोल, CNG, माइल्ड-हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड जैसे कई पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार मॉडल चुन सकते हैं।

SUV खरीदने का शानदार मौका !

खरीदने से पहले जान लें

डिस्काउंट की राशि शहर, डीलर, वेरिएंट और उपलब्ध स्टॉक के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। इसलिए गाड़ी खरीदने से पहले अपने नजदीकी मारुति सुजुकी डीलरशिप से ऑफर की पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News