गिट्स के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित कारों का फतहसागर पर किया गया शानदार प्रदर्शन
गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टड़ीज डबोक उदयपुर मे मैकेनिकल इन्जिनियरिंग ब्रान्च के विद्यार्थियों एवं स्टाॅफ मेम्बर्स द्वारा निर्मित इनोवेटिव कारों का शनिवार शाम 6.00 बजे फतहसागर पर प्रदर्शन किया गया।

गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टड़ीज डबोक उदयपुर मे मैकेनिकल इन्जिनियरिंग ब्रान्च के विद्यार्थियों एवं स्टाॅफ मेम्बर्स द्वारा निर्मित इनोवेटिव कारों का शनिवार शाम 6.00 बजे फतहसागर पर प्रदर्शन किया गया।
संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र ने बताया कि इस प्रदर्शन में चेतक, रेना, बजार्ड एवं टेक्की प्रोहेड नामक कारों ने भाग लिया। ये सभी कारें देश में हुई विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विजयी रही हैं एवं जो रेसिंग व सोलर कार के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर अपना पहचान बना चुकी हैं। डाॅ. मिश्र ने सभी फेकल्टी मेम्बर्स एवं छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर विजयी होना गौरवपूर्ण उपलब्धी हैं। डॉ मिश्र ने आगे कहा कि इन सभी चार कारों का निमार्ण सत्र 2018-2019 के छात्रों द्वारा किया गया हैं एवं इन सभी चार कारों ने राजस्थान राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं।
मैकेनिकल विभागाध्यक्ष डाॅ. दीपक पालीवाल ने बताया कि प्रथम कार ‘‘गो कार्ट-चेतक’’ जनवरी में 2019 जयपुर में हुई जे.एस.के.सी. -2019 की प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर 10वां स्थान प्राप्त किया। द्वितीय कार ‘‘गो कार्ट-रेना’’ ने फरवरी 2019 में हुई आई.के.सी. प्रतियोगिता में 18वां स्थान प्राप्त किया। इन दोनों प्रतियोगिताओं में देश -विदेश की कारों ने भाग लिया था। इसी क्रम में इस वर्ष मार्च 2019 में एशिया की सबसे बडी प्रतियोगिता ’’एन.एस.वी.सी. 2019 बैंगलोर’’ सोलर कार बजार्ड ने भाग लेकर 13वां स्थान प्राप्त किया। इलेक्ट्रिक कार टेक्की प्रोहेड को गिट्स में क्लीन ऊर्जा संचालन के लिए रखा गया हैं। यह कार गिट्स में आने वाले अभिभावकों एवं मेहमानों के आकर्षण का केन्द्र रही हैं। कारों के प्रदर्शन के साथ साथ ई-साइकिल का भी प्रदर्शन किया गया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
कार्यक्रम के संयोजक प्रो. राजीव माथुर के अनुसार गत 04 वर्षों से गिट्स के छात्र नई नई कारों का निर्माण कर रहें हैं, इससे न केवल उदयपुर बल्कि पूरे देश में गिट्स का नाम रोशन कर रहें हैं। पहली बार विद्यार्थियों द्वारा कार का पद्रर्शन 2016 में किया गया था तत्पश्चात् गिट्स के छात्र निरन्तर एक से एक बढकर इनोवेटिव वाहनों का निर्माण कर रहें हैं। यह इनोवेटिव आइडिया जन-जन तक पहुँचे इसी उद्देश्य से यह प्रदर्शन किया गया हैं।
रैली के व्यवस्थापक डाॅ. मनीष वर्मा ने कहा कि गिट्स के छात्रों एवं फेकल्टी मेम्बर्स के अथक प्रयासों से आज हम इस मुकाम पर पहुंचे है कि गिट्स द्वारा 09 कारें, 02 लेक क्लीनिंग मशीन, 01 इलेक्ट्रिक बाइक, 01 इलेक्ट्रिक कार एवं 01 इलेक्ट्रिक साइकिल का निर्माण संभव हो पाया हैं। इस कार्यक्रम में वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड सहित गीतांजली परिवार के सभी सदस्य सम्मिलित हुए।