जैन व कल्याणा का अभिनंदन
एमएलएसयू छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के टिकट पर विजयी प्रत्याशियों का दुर्गानर्सरी रोड़ स्थित शिव मंदिर पर सम
एमएलएसयू छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के टिकट पर विजयी प्रत्याशियों का दुर्गानर्सरी रोड़ स्थित शिव मंदिर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने एबीवीपी से उपाध्यक्ष पद पर विजयी श्रुति जैन एवं संयुक्त सचिव सुनिल कल्याणा का मेवाड़ी पगड़ी पहना एवं उपरणा ओढ़ा कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कटारिया ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव दलगत राजनीति से ऊपर होने चाहिए। केवल छात्रों के हितों को ही सर्वोपरि रखना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, महापौर रजनी डांगी, प्रमोद सामर, मोतीलाल डांगी, मांगीलाल जोशी, तख्त सिंह शक्तावत, फूल सिंह मीणा, रमेश जिंगर, मुरली मनोहर बंधु, भंवर सिंह देवड़ा, गजपाल सिंह राठौड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। समारोह के पश्चात सभी का स्नेहभोज आयोजित हुआ।