हरियाणा में Group-D भर्ती के अभ्यर्थियों पर गिरी गाज, जाने बड़ी वजह ?
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की Group-D भर्ती में हिसार मंडल के पांच जिलों के 59 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि इन अभ्यर्थियों का पूर्व सैनिक कोटे के तहत चयन किया गया था और उपायुक्त कार्यालयों में अस्थायी रूप से कार्यरत थे। लेकिन अब ये अभ्यर्थी पूर्व सैनिक कोटे का प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। इसलिए अब इन्हें तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, हिसार मंडलायुक्त ने हिसार, सिरसा, जींद, फतेहाबाद और हांसी के उपायुक्तों को पत्र जारी कर विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत चयनित ऐसे कर्मचारियों को सेवामुक्त करने के निर्देश दिए हैं, जो पूर्व सैनिक कोटे के तहत नौकरी पर लगे थे, लेकिन अपनी पात्रता का प्रमाण नहीं दे पाए।
HSSC के 25 अप्रैल 2025 के पत्र के आधार पर इन अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द करने की स्वीकृति दी गई थी। इसके बाद 30 जनवरी 2026 को संबंधित अभ्यर्थियों को मंडल आयुक्तों के माध्यम से नोटिस जारी किए गए थे।
जानकारी मिली है कि मानव संसाधन विभाग ने संबंधित अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द करने के आदेश उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेज दिए हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों को पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर SMS के जरिए भी सूचना दी गई है।
जारी इन आदेशों के बाद हिसार, सिरसा, जींद, फतेहाबाद और हांसी जिलों के उपायुक्त कार्यालयों में अस्थायी रूप से कार्यरत 59 अभ्यर्थियों की सेवाएं समाप्त की जाएंगी।
