चातुर्मास हेतु दो दिगम्बराचार्यो का सामूहिक प्रवेश आज

उदयपुर 6 जुलाई 2019। आदिनाथ दिगम्बर जैन चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सकल दिगम्बर जैन समाज के आचार्य वैराग्यनंदी महाराज एवं आचार्य सुन्दरसागर महाराज (42 पिच्छियां) आदि ससंघ का भव्य चातुर्मास हेतु हिरणगमरीे सेक्टर 11 स्थित आदिनाथ भवन में प्रातः साढ़े आठ बजे प्रवेश होगा।

 | 

ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक शाह ने बताया कि आचार्य एवं ससंघ का भव्य प्रवेश आगामी 7 जुलाई रविवार को प्रातः 7 कृषि मंडीगेट से भव्य शोभायात्रा के रूप में प्रारम्भ होगा। प्रवेश के दौरान हाथी, घोड़े, बग्गियां, बैण्ड बाजे शामिल होंगे। महिलायें केसरिया साड़ी एवं पुरूष धवल में वस्त्र पहने होंगे।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

महामंत्री मदन देवड़ा ने बताया कि प्रवेश के पश्चात 14 जुलाई रविवार को दोपहर 2 बजे नगर निगम प्रांगण में आयोजित होने वाले कलश स्थापना की बोलियां कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें देश के विभिन्न शहरों से समाजजन भाग लेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News