महेश नवमी महोत्सव के तहत जीएसटी सेमीनार का आयोजन

नगर माहेश्वरी युवा संगठन की और से महेश नवमी महोत्सव - 2017 के आयोजनों के तहत मंगलवार को राजस्थान महिला विद्यालय मे जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर

 | 
महेश नवमी महोत्सव के तहत जीएसटी सेमीनार का आयोजन

नगर माहेश्वरी युवा संगठन की और से महेश नवमी महोत्सव – 2017 के आयोजनों के तहत मंगलवार को राजस्थान महिला विद्यालय मे जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगठन के प्रचार – प्रसार सचिव दीपक चेचाणी ने बताया कि  कार्यक्रम संयोजक सी.ए.आशीष कोठारी,  सी.ए.हितेश भदादा ने आने वाले समय मे देश मे एक कर के आधार पर लागू होने वाली और इसे कैसे समझा जाये ,कैसे इसकी पारदर्शिता होगी, सभी तरह के व्यापारीयों,पैशेवरों एवं आम जनता पर इसका क्या असर पडेगा और इसे लागू करने में क्या-क्या समस्याओं का सामना करना पडेगा और उनका कैसे निदान किया जायेगा इन सभी बारिक पहलुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रख्यात सी.ए. केशव मालू एवं प्रवीण शर्मा थे। अतिथि के रूप मे प्रमोद छापरवाल एवं राकेश देवपुरा ने शिरकत की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News