गुड़ियानी की बेटी तान्या छावल ने DU सेंट्रल काउंसिल चुनाव में हासिल की शानदार सफलता

 | 
गुड़ियानी की बेटी तान्या छावल ने DU सेंट्रल काउंसिल चुनाव में हासिल की शानदार सफलता

Udaipur Times, New Delhi, कोसली : गुड़ियानी निवासी ग्रीवेंस कमेटी सदस्य सुनीता की बेटी तान्या छावल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट्रल काउंसिल (सीसी) चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी पदों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में सर्वाधिक वोट हासिल किए। तान्या की इस उपलब्धि से गुड़ियानी, कोसली क्षेत्र और रेवाड़ी जिले में खुशी का माहौल है।

पिछले वर्ष सीयूईटी में बेहतर प्रदर्शन के बाद तान्या ने दिल्ली के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज में प्रवेश लिया था। पढ़ाई के साथ छात्र गतिविधियों में सक्रिय तान्या ने इस वर्ष दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट्रल काऊंसिल चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। चुनाव के दौरान तान्या ने कड़ी मेहनत, समर्पण और विद्यार्थियों के बीच लगातार संवाद के दम पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। परिणाम आने पर उन्होंने सभी उम्मीदवारों में सर्वाधिक वोट प्राप्त कर अपनी उपलब्धि दर्ज कराई।

तान्या की सफलता पर क्षेत्रवासियों और परिचितों ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि गुड़ियानी और कोसली क्षेत्र की बेटियों के लिए भी प्रेरणादायक है। तान्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत, समर्पण और विद्यार्थियों के विश्वास को दिया।

बेटियों के लिए बनी प्रेरणा

तान्या की उपलब्धि यह संदेश देती है कि छोटे शहर और ग्रामीण क्षेत्र से निकलने वाली बेटियां भी देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर पहचान बना सकती हैं। शिक्षा के साथ नेतृत्व के क्षेत्र में तान्या का यह प्रदर्शन क्षेत्र की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है। गुड़ियानी की बेटी तान्या छावल की यह सफलता कोसली और रेवाड़ी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बनी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News