गुजरात के राजस्व मंत्री सिटी पैलेस में , लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से की चर्चा

यहां उदयपुर प्रवास पर आए गुजरात के राजस्व मंत्री कौशीक भाई पटेल ने शनिवार को सिटी पैलेस का भ्रमण किया तथा महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के ट्रस्टी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से दोनों प्रदेशों में राजस्व वृद्धि को लेकर चर्चा की। इससे पूर्व लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने ऐतिहासिक दरबार हाॅल में पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया।

 | 

गुजरात के राजस्व मंत्री कौशीक भाई पटेल अपने इष्ट मित्रों एवं परिवारजनों के 12 सदस्यीय मण्डल के साथ शनिवार शाम को सिटी पैलेस पहुंचे। उन्होंने सिटी पैलेस संग्रहालय, सिल्वर गैलेरी एवं क्रिस्टल गैलेरी का अवलोकन किया तथा विजिटर्स डायरी में इनके रखरखाव एवं ऐतिहासिक संग्रहण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। शाम को ही वे दरबार हाॅल में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मिले तथा गुजरात एवं राजस्थान के मध्य पर्यटन संचालन एवं उससे होने वाली राजस्व वृद्धि पर चर्चा की।

Click here to Download the UT App

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने उनको संग्रहालय के साथ ही मेवाड़ के अन्य ऐतिहासिक धरोहरों एवं मेवाड़ की वीर गाथाओं पर चर्चा की। यह जानकारी महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News