गुलाबबाग का दौरा

गुलाबबाग को केबल मुक्त करने हेतु महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, विधुत समिति अध्यक्ष महेश त्रिवेदी, निर्माण समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने शुक्रवार प्रातः गुलाबबाग का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया ।

 | 

सर्वप्रथम गुलाबबाग में चल रहे निर्माण कार्याे का मौका मुआयना किया गया उसके पश्चात सरस्वती लाइब्रेरी के उपर जो गुम्बज है उन्हें हेरीटेज लुक देने एवं लाईब्रेरी के बाहर पार्क में घास सुख जाने से संबंधित को निरन्तर पानी पिलाने हेतु निर्देशित किया ।

गुलाबबाग को केबल मुक्त करने हेतु निगम के अधिशाषी अभियन्ता (विधुत) रामेश्वर शर्मा एवं विधुत कनिष्ट अभियन्ता हरकलाल माली को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुए उक्त संबंध में शीघ्र कार्यवाही करने हेतु कहा । साथ ही गुलाबबाग में म्युजिकल पोल लगाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने एवं गुलाबाबाग में लगे फाउण्टेन निरन्तर चलते रह इस संबंध में संबंधित को निर्देशित किया ।

गुलाबबाग में दौरे के दौरान शहर सौन्दर्यीकरण समिति अध्यक्ष रोबीन सिंह, अतिक्रमण समिति अध्यक्ष देवेन्द्र जावलिया, पार्षद राजेश वैरागी एवं दीपक बोल्या उपस्थित थे ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News