गुंजन-द ईको वार्षिकोत्सव का आयोजन
वार्षिकोत्सव में वि़द्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसमें हिमांशी एण्ड ग्रुप ने शास्त्रीय, कृष्णा व ग्रुप ने राजस्थानी, शेफाली व ज्योति ने पंजाबी, पीनल व ग्रुप ने बाॅलीवुड फ्यूजन, निर्मल व ग्रुप ने देश भक्ति गीतों की थीम, प्रणव एण्ड ग्रुप ने बाॅलीवुड व पंजाबी, रीना एण्ड ग्रुप ने रेट्रो, हिमांशु एण्ड ग्रुप ने मराठी एवं अंत में सभी प्रतिभागियों द्वारा अतुल्य भारत की छवि को गीतांजली मंच पर प्रस्तुत कर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। साथ ही प्रियंका ने घूमर, कुणाल व शुभम ने फ्यूजन एवं ज्योति ने राजस्थानी गीतों पर एकल नृत्य प्रस्तुत किया। वैभव एण्ड ग्रुप द्वारा प्रस्तुत हास्यास्पद नृत्य से सभी लोटपोट हो गए।

गीतांजली काॅलेज एवं स्कूल ऑफ़ नर्सिंग ने ‘गुंजन-द ईको’ वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गीतांजली ग्रुप के कार्यकारी निदेशक अंकित अग्रवाल, वाईस चांसलर डाॅ आरके नाहर, रजिस्ट्रार भुपेंद्र मंडलिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारीया प्रतीम तम्बोली, काॅलेज की डीन व डायरेक्टर डाॅ जयालक्ष्मी एलएस द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथिगण द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रजवल्लन से हुई।
वार्षिकोत्सव में वि़द्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसमें हिमांशी एण्ड ग्रुप ने शास्त्रीय, कृष्णा व ग्रुप ने राजस्थानी, शेफाली व ज्योति ने पंजाबी, पीनल व ग्रुप ने बाॅलीवुड फ्यूजन, निर्मल व ग्रुप ने देश भक्ति गीतों की थीम, प्रणव एण्ड ग्रुप ने बाॅलीवुड व पंजाबी, रीना एण्ड ग्रुप ने रेट्रो, हिमांशु एण्ड ग्रुप ने मराठी एवं अंत में सभी प्रतिभागियों द्वारा अतुल्य भारत की छवि को गीतांजली मंच पर प्रस्तुत कर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। साथ ही प्रियंका ने घूमर, कुणाल व शुभम ने फ्यूजन एवं ज्योति ने राजस्थानी गीतों पर एकल नृत्य प्रस्तुत किया। वैभव एण्ड ग्रुप द्वारा प्रस्तुत हास्यास्पद नृत्य से सभी लोटपोट हो गए।
इस मौके पर उपस्थित अतिथिगण द्वारा बीएससी नर्सिंग, पीबीएससी नर्सिंग, जीएनएम के टाॅपर्स को ट्राॅफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। डाॅ योगेश्वर पूरी गोस्वामी, प्रिंसिपल गीतांजली काॅलेज ऑफ़ नर्सिंग द्वारा वार्षिक रिपोर्ट 2018-19 की जानकारी दी गई एवं गजेंद्र जैन, प्रिंसिपल गीतांजली स्कूल ऑफ़ नर्सिंग ने आए हुए सभी अतिथिगणों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur