पैरों से चित्रकारी करते है गुणवंत सिंह
संकल्प, स्वाभिमान और कड़े अभ्यास से अभावों और कमियों को भी हराया जा सकता है। इसकी जीवंत मिसाल है गुणवंत सिंह देवल। विद्या भवन उदयपुर मे 1981 से 1984 तक होस्टल में रह नवी से ग्यारहवीं तक प्रथम श्रेणी में परीक्षाएं उत्तीर्ण करने वाले, कवि, लेखक, चित्रकार, मूर्तिकार, तैराक, वक्ता कई गुणों के भंडार गुणवंत के जन्म से ही दोनों हाथ नहीं है। अपनी इस शारीरिक कमी को गुणवंत ने पांवों को ही हाथ बनाकर पार कर लिया। गुणवंत सिंह पांवो से ही अपने समस्त कार्य कर लेते हैं।

पैर से क़लम, कूची और छेनी पकड़कर अपने सपनों की दुनियाँ को रचने वाले गुणवन्त सिंह देवल का कहना है कि मन में जज़्बा हो तो सबकुछ सम्भव है। जिनके हाथ हैं वे उनसे भीख भी माँग रहे हैं और हिंसा भी कर रहे हैं, इसलिए हाथ या शरीर का कोई अंग नहीं होने से फ़र्क़ नहीं पड़ता, बल्कि हमारी सोच और प्रयास महत्वपूर्ण हैं।
गुणवन्त मंगलवार दोपहर को विद्या भवन स्कूल आये जहाँ वे तीन वर्ष पढ़े थे। उन्होंने अरावली हॉस्टल में अपना कमरा देखा। राष्ट्रपति पुरष्कार प्राप्त गुणवंत विधार्थियो से रूबरू हुए। उन्होंने मिनटों में पांव से चित्र बना विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। सभी को संकल्पवान और मेहनती बनने की प्रेरणा दी। गुणवन्त ने कहा कि तीन तरह के लोग होते हैं- वे जिन्हें केवल अपने से मतलब है, दूसरे वे जो मन में तो सहानुभूति रखते हैं लेकिन किसी के लिए कुछ नहीं करते और तीसरे वे जो त्याग करते हैं। दूसरों की सेवा में जीवन का मज़ा लेना चाहिए। वे स्वयं 32 वसंत बीतने के बाद अपने स्कूल आकर हर्षित हैं और यहाँ मौजूद विद्यार्थियों में देश के नायकों को देखते हैं। इस अवसर पर विद्या भवन के अध्यक्ष अजय एस मेहता ने कहा कि गुणवंत की उपस्थिति से ही नवीन ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। मेहता ने कहा कि विद्या भवन ने हमेशा विशिष्ठ बच्चों को जगह दी है। श्री गुणवन्त ने विपरीत परिस्थितियों में भी ख़ुद को साबित किया है। उन्होंने गुणवन्त को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पूर्व अध्यक्ष रियाज़ तहसीन ने बताया कि विद्या भवन में क़रीब सात दशक पूर्व से मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रभावित बच्चों को शिक्षा दी जाती रही है। गुणवंत सिंह की शिक्षिका पुष्पा शर्मा, स्कूल प्रबंधक कर्नल डी एस राणावत, प्राचार्या रेणु जाधव, ओल्ड स्टूडेंट्स एल्युमिनी असोसिएशन के बृजमोहन दवे, दिलीप गलुण्डिया, गोपाल बम्ब, हिमालय तहसीन, विद्या भवन के एच् आर प्रबंधक ज़ाहिद मोहम्मद, पॉलीटेक्निक प्राचार्य डॉ अनिल मेहता ने गुणवंत का स्वागत किया।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal