गुप्ता बने अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संयुक्त महासचिव

राजस्थान प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के संयोजक एंव उद्योगपति के. के. गुप्ता को अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संयुक्त महासचिव पर नियुक्त किया गया है।

 | 

गुप्ता की नियुक्ति अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष एंव पूर्व राज्यसभा सदस्य रामदास अग्रवाल; दैनिक भास्कर के मुख्य प्रबन्ध निदेशक एंव अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन वरिष्ठ कार्यवाहक अध्यक्ष रमेशचन्द्र अग्रवाल द्वारा की गई।

गुप्ता ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की दो दिवसीय बैठक 6 व 7 जुलाई जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित होटल मैरिड में आयोजित की गई है। बैठक में देश-विदेश से अनेक गणमान्य नागरिक सहित महासम्मेलन के सदस्य उपस्थित रहेगें।

उल्लेखनीय है कि गुप्ता मुख्य रूप से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पश्चिम राजस्थान के अध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के संयोजक, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच राजस्थान के संयोजक सहित अनेक सामाजिक पदों पर रहकर समाजसेवा के कार्य कर रहे हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News