गुर्जर कर्मचारी अधिकारी परिषद् ‘जीकेप’ ने आयोजित की कर्यशाला
गुर्जर कर्मचारी अधिकारी परिषद् अर्थात ‘जीकेप’ द्वारा आयोजित उदयपुर संभाग स्तरीय शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला का आयोजन कल दिनांक 03 मार्च 2019 को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के गोल्डन जुबली सभागर में किया गया।

गुर्जर कर्मचारी अधिकारी परिषद् अर्थात ‘जीकेप’ द्वारा आयोजित उदयपुर संभाग स्तरीय शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला का आयोजन कल दिनांक 03 मार्च 2019 को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के गोल्डन जुबली सभागर में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश वी.एस. सराधना जी तथा अध्यक्षता सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जे.पी. शर्मा ने की। न्यायमूति वी.एस. सराधना ने क्वालिटी ऐजुकेशन पर जोर दिया तो कुलपति ने युवाओं आगे आने के लिए आहवान किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आर.के. गुर्जर (प्रदेशाध्यक्ष -जीकेप) एवं ब्रह्म सिंह गुर्जर (पूर्व सदस्य -राजस्थान लोक सेवा आयोग) ने की। उक्त कार्यक्रम का संयोजन डाॅ. केलाश चन्द्र गुर्जर, सहायक आचार्य मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने किया।
कार्यक्रम की थीम ‘‘गुर्जर समाज में शैक्षिक उन्नयन शिक्षा के माध्यम से’’ रखी गई। अतिथियों ने गुर्जर समाज के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया तथा आवश्यक्तानुसार आर्थिक सहायता भी जीकेप के माध्यम से उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में डाॅ. कुलदीप सिंह, डाॅ. राजवीर सिंह, डाॅ. सज्जन पोसवाल, समाज सेवी देवकीनंदन गुर्जर, डाॅ. जितेश गुर्जर आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
कार्यक्रम में युवा गुर्जर विशाल सिंह द्वारा ‘कंगारू-रूम्स’ कंपनी का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा करवाया गया। साथ ही नारायण लाल गुर्जर ने कृषि में सहयोग हेतु नई तकनीक ‘ईको फ्रेण्डली पोलिमर’ के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रेम एस. गुर्जर ने किया तथा अंत में धन्यवाद प्रस्ताव मंगल सिंह गुर्जर ने प्रस्तुत किया।
