Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के रोहतक जेल में बंद गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। बताया जा रहा है की सिरसा डेरा चीफ राम रहीम की 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है ।
गुरमीत राम रहीम 17वीं बार रोहतक की सुनारियां जेल से बाहर आया है। वह सुबह करीब 6 बजकर 05 मिनट पर बाहर निकला।
गुरमीत राम रहीम को बार - बार मिलने वाली पैरोल और फरलो को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। गुरमीत को साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में सजा हुई थी।
अगस्त 2017 में सुनारियां जेल में बंद किया गया था गुरमीत राम रहीम को।
16 बार पैरोल या फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है राम रहीम।
इस साल जनवरी और मई महीने में भी मिली थी 40 और 30 दिन की पैरोल।
30 दिन की पैरोल काटकर 26 जून को वापस सुनारियां जेल पहुंचा था गुरमीत।