गुरू मां सुप्रकाशमति माताजी का गणिनी पदारोहण महोत्सव 21 को
श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन चेरिटेबल ट्रस्ट भगवान महावीर नगर सेक्टर 11 के तत्वावधान में अक्षय तृतीया महापर्व एवं भक्तामर महामण्डल विधान के साथ ही प्रज्ञा श्रमणि गुरू मां गणिनी आर्यिका श्री 105 सुप्रकाशमति माताजी का गणिनी पदारोहण महोत्सव आगामी 21 अप्रेल मंगलवार को श्री आदिनाथ भवन में होगा।
The post

श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन चेरिटेबल ट्रस्ट भगवान महावीर नगर सेक्टर 11 के तत्वावधान में अक्षय तृतीया महापर्व एवं भक्तामर महामण्डल विधान के साथ ही प्रज्ञा श्रमणि गुरू मां गणिनी आर्यिका श्री 105 सुप्रकाशमति माताजी का गणिनी पदारोहण महोत्सव आगामी 21 अप्रेल मंगलवार को श्री आदिनाथ भवन में होगा। उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कोठारी ने बताया कि श्री आदिनाथ भगवान का प्रथम आहार कब, कैसा और क्यूं हुआ इसके महत्व पर विशेष आयोजन एवं विद्याधारिणी गुरू मां गणिनी आर्यिका सुप्रकाशमति माताजी का गणिनी पदारोहण दिवस कार्यक्रम आगामी 21 अप्रेल को आदिनाथ भवन सेक्टर 11 में धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन में कई समाजजन पुण्यार्जन करेंगे। महामंत्री रोशनलाल जैन (गदावत) ने बताया कि आयोजन के पश्चात प्रभावना वितरण का कार्यक्रम भी होगा।
