अन्तर महाविद्यालयी हैण्डबॉल में गुरूनानक कॉलेज विजेता

वाणिज्य महाविद्यालय की मेजबानी में आयोजित मोहनलाल सुखाड़िया विष्वविद्यालय की अन्तर महाविद्यालयी हैण्डबॉल महिला में गुरूनानक कॉलेज विजेता बना। आयोजन सचिव डॉ. हेमराज सिंह चौधरी ने बताया कि एम.बी.गा्रउण्ड पर खेले गये फाइनल मुकाबले में गुरूनानक कॉलेज ने राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय को 6-3 से परास्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह […]

 | 

अन्तर महाविद्यालयी हैण्डबॉल में गुरूनानक कॉलेज विजेता

वाणिज्य महाविद्यालय की मेजबानी में आयोजित मोहनलाल सुखाड़िया विष्वविद्यालय की अन्तर महाविद्यालयी हैण्डबॉल महिला में गुरूनानक कॉलेज विजेता बना। आयोजन सचिव डॉ. हेमराज सिंह चौधरी ने बताया कि एम.बी.गा्रउण्ड पर खेले गये फाइनल मुकाबले में गुरूनानक कॉलेज ने राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय को 6-3 से परास्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. विनोद अग्रवाल , अध्यक्ष विष्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये एंव प्रो.एम.एस. राठौड़ ने उपविजेता टीम को एवं डॉ. डी.एस. चौहान प्राभारी क्रीड़ा मण्डल ने आफिषल को प्रतीक चिन्ह प्रदान किये। एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. जी. सोरल ने अधिष्ठाता, वाणिज्य महाविद्यालय ने की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News