गुरूनानक कन्या महाविद्यालय ने जीता अंतर्महाविद्यालय हेण्डबाल प्रतियोगिता का खिताब
मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय अंतर्महाविद्यालय हेण्डबाल प्रतियोगिता का खिताब गुरूनानक कन्या महाविद्यालय ने बी.एन. गर्ल्स कॉलेज को भारी शिकस्त देकर जीता।

मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय अंतर्महाविद्यालय हेण्डबाल प्रतियोगिता का खिताब गुरूनानक कन्या महाविद्यालय ने बी.एन. गर्ल्स कॉलेज को भारी शिकस्त देकर जीता।
प्राचार्य प्रो. एन.एस. राठौड़ ने बताया कि बॉसवाड़ा के न्यू लुक गर्ल्स कॉलेज की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता में गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज ने सेमीफाइनल में मीरा गर्ल्स कॉलेज को 6-2 से पराजित कर फाइनल में पहुंची। फाइनल में गुरूनानक का मुकाबला बी.एन. से हुआ।
गुरूनानक की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बी.एन कॉलेज को 11-9 के भारी अंतर से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सीमा मीणा को श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
टीम कप्तान प्रीति गुर्जर के नेतृत्व में धर्मावती माली, विनिता मेनारिया, दिव्या गुर्जर व सुनिधि गोस्वामी, प्रीतम चौहान को सम्मानित किया। टीम मेनेजर डॉ. निशा पण्डया थी। टीम के साथ छात्रा संध क्रीड़ा सचिव रचना मेनारिया थी।