हिन्दुस्तान जि़ंक में जिम-फिटनेस सेन्टर
अपने सभी कर्मचारियों, जिनमें महिला कर्मचारी भी सम्मिलित हैं, के लिए हिन्दुस्तान जिंक ने एक अतिआधुनिक जिम-फिटनेस सेन्टर बनाया है।
अपने सभी कर्मचारियों, जिनमें महिला कर्मचारी भी सम्मिलित हैं, के लिए हिन्दुस्तान जिंक ने एक अतिआधुनिक जिम-फिटनेस सेन्टर बनाया है।
इस फिटनेस सेन्टर में ट्रेडमिल, फिटनस साईकिल, मल्टि परपज फिटनेस ट्रेनिंग मशीन आदि शामिल हैं।
जिम-फिटनेस सेन्टर का उद्घाटन हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिलेश जोशी ने जिंक पार्क में किया। इस अवसर पर कंपनी मुख्य वित्तीय अधिकारी अमिताभ गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, परियोजना नवीन सिंगल, हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेशन, पवन कौशिक एवं कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जोशी ने जिंक के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘व्यस्त्ता से समय निकाल कर स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक व्यायाम करना बहुत जरूरी है।‘
उन्होंने बताया कि ‘हेल्थ इज वेल्थ’ को प्राथमिकता देनी चाहिए। कंपनी के कर्मचारियों के शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिंक द्वारा जिंक पार्क में जिम फिटनेस सेन्टर बनाया गया है। ज्ञातव्य रहे कि हिन्दुस्तान जिंक में महिला कर्मचारियों की संख्या भी काफी अधिक है तथा वो भी इस जिम-फिटनेस सेन्टर का भरपूर फायदा उठाएंगी।