स्त्री रोग चिकित्सा शिविर आयोजित
उदयपुर जिला माहेश्वरी संगठन की ओर से आज चित्रकूटनगर स्थित महेश सेवा संस्थान में मींरा नगर एवं चित्रकूटनगर कच्ची बस्ती की महिलाओं के लिए सनराईज हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्त्री रोग शिविर आयोजित किया गया।

संगठन की अध्यक्ष कविता बल्दवा ने बताया कि शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.ज्योति चौधरी ने स्त्री रोगों एवं फिजिशियन डॉ. बाबेल ने ब्लड शुगर की जांच, ईसीजी एवं बीएमडी मशीन द्वारा अस्थियों की जांच की गई। इस अवसर पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सीमा लावटी द्वारा हर सामान की खरीद पर बिल बनवानें की आवश्यकता तथा वित्तीय प्रबंधन के बारें में बताया। समारोह में उदयपुर, भीण्डर, फतहनगर व सलूम्बर की माहेश्वरी समाज की महिला सदस्याओं ने इसका लाभ लिया। इस अवसर पर सचिव मंजू गांधी, कोषाध्यक्ष रेखा असावा, परामर्शक कौशल्या गट्टानी सहित 100 से अधिक महिलाएं उपस्थित थी। समारोह में अतिथियों को सम्मानित किया गया।